Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऑफिस में तेजी से फैल रहा वायरल इंफेक्शन, अपनाएं ये आसान टिप्स और रहें पूरी तरह सुरक्षित…
    मध्य प्रदेश

    ऑफिस में तेजी से फैल रहा वायरल इंफेक्शन, अपनाएं ये आसान टिप्स और रहें पूरी तरह सुरक्षित…

    By Tv 36 HindustanSeptember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– अभी का मौसम ऐसा हो रहा है कि दिनभर की तेज गर्मी और धूप के बाद अचानक बारिश हो रही है और ठंडी हवा चल रही है. ऐसे में वायरल इंफेक्शन तेजी से फैलता है, जिसके चलते बुखार और सर्दी-जुकाम होना आम समस्या है. यह एक ऐसी समस्या है जो बहुत जल्दी एक-दूसरे को फैलती है और अगर आपकी इम्युनिटी कमजोर है तो बीमार पड़ने का खतरा और बढ़ जाता है.

    कॉर्पोरेट माहौल में ऑफिस ऐसी जगह है जहां रोजाना कई लोग एक ही स्पेस में साथ काम करते हैं. ऐसे में किसी एक को हुआ सर्दी-जुकाम, फ्लू, खांसी या अन्य वायरल इंफेक्शन तेजी से फैल सकता है. एक व्यक्ति के छींकने या खांसने से भी संक्रमण ऑफिस के बाकी कर्मचारियों तक पहुंच सकता है. इससे न केवल आपकी सेहत प्रभावित होती है बल्कि कामकाज भी बाधित हो जाता है. सही समय पर सावधानी न बरतने पर पूरे वर्कप्लेस में बीमारी फैल सकती है. इसलिए जरूरी है कि ऑफिस में रहते हुए कुछ खास सावधानियों पर ध्यान दिया जाए, जिससे संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सके. आज हम आपको बताएंगे कि ऑफिस में कैसे खुद को सुरक्षित रखा जाए.

    व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करें

    नियमित रूप से हाथ धोएं, खासकर खाने से पहले, टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद और किसी बीमार व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद. अगर साबुन-पानी न मिले तो हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें. अपनी आंखें, नाक और मुंह को बिना हाथ धोए न छुएं.

    खांसते या छींकते समय शिष्टाचार अपनाएं

    हमेशा टिशू या अपनी कोहनी की आड़ में खांसें या छींकें.
    इस्तेमाल किया गया टिशू तुरंत डस्टबिन में डालें.
    यह आदत दूसरों को संक्रमण से बचाने में मदद करती है.

    बीमार होने पर ऑफिस न आएं

    अगर आपको बुखार, सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसे लक्षण हैं, तो वर्क फ्रॉम होम का विकल्प चुनें या एक-दो दिन की छुट्टी लें. ऑफिस आकर काम करने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है.

    ऑफिस डेस्क और उपकरणों की सफाई करें
    अपनी डेस्क, कीबोर्ड, माउस, टेलीफोन जैसे रोजाना इस्तेमाल होने वाले सामान को साफ रखें. समय-समय पर डिसइंफेक्टेंट वाइप्स से सफाई करें.

    सामाजिक दूरी और मास्क का पालन करें

    अगर किसी सहकर्मी को सर्दी-जुकाम है तो उनसे थोड़ा फासला बनाए रखें.
    जरूरत पड़ने पर मास्क पहनना न भूलें, खासकर बंद कमरे या मीटिंग रूम में.

    Post Views: 145

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकल से देश में नई जीएसटी दरें होगी लागू, GST में हुए बदलाव के फायदे बताने मैदान में उतरेंगे CM डॉ मोहन, अलग-अलग वर्गों से करेंगे चर्चा…
    Next Article मध्यप्रदेश में सस्ती होगी बिजली, 25 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, हर महीने इतने रुपये की होगी बचत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

    March 12, 2026

    अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

    March 12, 2026

    बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…

    March 12, 2026

    प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…

    March 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…
    • अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…
    • बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…
    • प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…
    • ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?