सोशल मीडिया पर कई बार खतरनाक सांपों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। कभी-कभी इनकी फाइट का वीडियो वायरल होता है तो कभी इनके अलग अंदाज लोगों के मन मोह लेते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि एक ब्लैक कोबरा ग्लास में पानी पी रहा है। एक शख्स उसको पानी पिला रहा है और वह बड़े ही चाव से अपनी जीभ और फन पानी में डालता नजर आ रहा है। यह वीडियो जिसने भी देखा, देखता रह गया।
दरअसल, इस वीडियो को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ग्लास से पानी पिला रहा। सांप ग्लास में दिख रहे पानी को पहले तो जीभ से चखता है और फिर इंसानों की तरह पानी पीने लगता है। दिलचस्प बात यह भी है कि पानी का ग्लास लिए शख्स को यह खतरनाक कोबरा कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।
पानी पिलाते समय इस शख्स ने अपने हाथ में ग्लव्स भी पहने हुए हैं। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोग उस शख्स की हिम्मत की दाद दे रहे हैं, जो इस तरह कोबरा को पानी पिला रहा है। बताया जा रहा है कि यह कोबरा दुनिया की खतरनाक प्रजातियों में से एक ब्लैक नेक स्पिटिंग कोबरा है। यह एक खतरनाक कोबरा होता है लेकिन इसने बिना कोई नुकसान पहुंचाए गिलास से पानी पिया।
फिलहाल इस कोबरा का यह वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं और इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि यह तो गजब नजारा है क्योंकि लोग कहते हैं कि सांप पानी नहीं पीता है जबकि यह कोबरा पानी पी रहा है। यहां देखें वीडियो..