Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Viral Video: शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
    राष्ट्रीय

    Viral Video: शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

    By Tv 36 HindustanNovember 25, 2021Updated:November 25, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    जीवन में सबसे अधिक महत्वपूर्ण कुछ है तो वह है शिक्षा। विशेष रूप से, महिलाओं के लिए शिक्षा का महत्व और भी अधिक माना गया है। कहा जाता है कि जब एक पुरूष शिक्षित होता है तो केवल एक इंसान ही आगे बढ़ता है। लेकिन जब एक स्त्री शिक्षित होती है तो पूरा परिवार व समाज शिक्षित होता है। महिलाओं की आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण के दरवाजे भी शिक्षा से ही खुल सकते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की हर चीज को दरकिनार करके केवल अपनी शिक्षा पर फोकस करती हुई नजर आ रही है। जानिए क्या है पूरा माजरा।

    गुजरात की एक दुल्हन ने अपनी यूनिवर्सिटी के लोगों के साथ ही इंटरनेट यूज़र्स को भी हैरानी में डाल दिया है. राजकोट की रहने वाली शिवांगी शादी की व्यवस्ता के बीच परीक्षा देने के लिए एग्जाम हाल पहुंच गई. शिवांगी जब शादी का जोड़ा पहनकर जब एग्जाम हाल में पहुंची तो सब हैरान रह गए. परीक्षा हाल में सजी-धजी दुल्हन को देख छात्र यकीन नहीं कर पा रहे थे कि यह लड़की परीक्षा देने आई है. सोशल मीडिया पर इस लड़की की जमकर तारीफ हो रही है.

    रिपोर्ट्स के अनुसार, राजकोट की शिवांगी बगथारिया दुल्हन के जोड़े में पूरी तरह तैयार होकर 5वें सेमेस्टर की परीक्षा देने पहुंची. बैचलर्स इन सोशल वर्क कर रही शिवांगी अपने मंगेतर और परिवारवालों के साथ शांति निकेतन कॉलेज पहुंची. शिवांगी के इस निर्णय से सभी हैरान थे.
    सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं शुरु हो चुकी हैं और साथ ही वेडिंग सीज़न भी. ऐसे में शिवांगी की शादी के दिन ही उसका एग्ज़ाम था. शिवांगी ने शादी से पहले शिक्षा को महत्त्व देने का निर्णय लिया.
    शिवांगी ने बताया कि जब उसकी शादी की तारीख तय हुई थी तब परीक्षा की डेट्स नहीं आई थी. संयोग की बात थी कि शादी का मुहूर्त और परीक्षा का समय एक ही था. लेकिन मैं एग्जाम हर हाल में देना चाहती थी इसलिए यह बात मैंने अपने माता-पिता और ससुराल वालों को बताई. इसके बाद दोनों परिवारों ने तय किया कि शादी के मुहूर्त के लिए और इंतजार किया जा सकता है. फिर मेरे मंगेतर पारथ पाडलिया खुद मुझे परीक्षा केंद्र पर छोड़ने आए.

    शिवांगी ने न सिर्फ परीक्षा समय पर दी, बल्कि एग्जाम खत्म करने के बाद तय समय पर शादी के लिए मंडप पर पहुंच गई. शिवांगी ने कहा कि, शिक्षा सभी के लिए जरूरी होनी चाहिए और माता-पिता को अपनी बेटियों की पढ़ाई-लिखाई को एकसमान महत्व देना चाहिए.
    शिवांगी ने अपनी एजुकेशन को प्राथमिकता देने की बात कही और उसके मंगेतर व परिवार ने इस फैसले में साथ दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. कई यूजर्स ने कहा कि शिवांगी का यह कदम वाकई काबिले तारीफ है.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article महिला जिला स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,300 महिला प्रतिभागी हुई शामिल,42 प्रतिभागियों का हुआ चयन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सावधान आफत लेकर आ रहा अप्रैल, आसमान में बन रहा बवंडर, इन 18 राज्यों में IMD का अलर्ट…

    April 1, 2026

    अगर आप चाहते हैं जीवन में तरक्की तो भूलकर भी किसी को न बताएं अपनी ये 3 बातें वरना जिंदगी भर पछताएंगे…

    April 1, 2026

    चाय के बागानों में दिखा पीएम का खास अंदाज, महिलाओं संग तोड़ी …

    April 1, 2026

    डबल इंजन नहीं ‘डबल गुलामी’, राज्य में प्रियंका गांधी की धमाकेदार एंट्री; लगाए बड़े आरोप…

    April 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सावधान आफत लेकर आ रहा अप्रैल, आसमान में बन रहा बवंडर, इन 18 राज्यों में IMD का अलर्ट…
    • अगर आप चाहते हैं जीवन में तरक्की तो भूलकर भी किसी को न बताएं अपनी ये 3 बातें वरना जिंदगी भर पछताएंगे…
    • चाय के बागानों में दिखा पीएम का खास अंदाज, महिलाओं संग तोड़ी …
    • डबल इंजन नहीं ‘डबल गुलामी’, राज्य में प्रियंका गांधी की धमाकेदार एंट्री; लगाए बड़े आरोप…
    • कल दी थी गूगल-एप्पल को चेतावनी, आज बहरीन में Amazon पर दागी मिसाइल ईरान के निशाने पर अब ये कंपनियां…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?