सतना, 26 मार्च। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास कार्यालय नेह कुंज में सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रम कलेंडर के अनुसार 15 अप्रैल 2022 को सामूहिक विवाह कार्यक्रम धवारी में आयोजित किया जाएगा ।
आगामी 20 अप्रैल 2022 को शांति मिश्रा की पंचम पुण्यतिथि पर सुंदरकांड एवं सामूहिक महाआरती की जायेगी। इस अवसर पर न्यास द्वारा वृक्षारोपण भी किया जायेगा ।

अपना सपना हरा भरा सतना अभियान के द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण की समीक्षा की गई। सेवा न्यास की ग्रीन एम्बुलेंस हेतु वाहन आ चुका है। शीघ्र ही इसकी बॉडी निर्माण हो जायेगी और यह काम में लग जायेगा।अन्य विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा हेतु आयोजित बैठक में सभी के सुझाव लिये गये। जून माह में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का व्याख्यान आयोजन टाउन हाल सतना में होना सुनिश्चित किया गया।आज शुक्रवार सायं की बैठक में न्यास के सभी कोर ग्रुप, अभियान प्रभारी एवं न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र भी वर्चुअल रूप में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को मार्ग दर्शन दिया। उन्होंने कहा कि अपना सपना – हरा भरा सतना लक्ष्य है अपना, पुस्तकालय, ग्रीन एंबुलेंस, सामूहिक परिणय यज्ञ कार्यक्रम की समीक्षा की गई। आगामी न्यास की गतिविधियों से अवगत कराया गया व हरा भरा सतना लक्ष्य है अपना अभियान की रूपरेखा पर विचार विमर्श हुआ।
समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से न्यास के संयोजक अभिनव रंजन त्रिपाठी न्यास के सक्रिय सदस्य कामता प्रसाद पांडेय, प्रचार प्रमुख राजेश त्रिपाठी नीलू ,हराभरा सतना अभियान प्रभारी जान्हवी त्रिपाठी, जे.पी गुप्ता, संध्या उरमलिया, सांस्कृतिक प्रभारी विजय दुबे, कार्यालय प्रभारी महेंद्र तिवारी, बलराम गुप्ता, लवकुश सिंह बघेल, नीलम गुप्ता, शिव त्रिपाठी, नितिन मिश्रा, स्वच्छता अभियान प्रभारी मनीषा सिंह ऑनलाइन वर्चुअल जुड़कर अपने विचार रखीं।