रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा जिले के जगन्नाथपुर में भेंट मुलाकात के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने जनता पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश कर उन सभी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सड़क के किनारे खड़े ग्रामीण गुलाब की पंखुड़ियां छोटी टोकरी में लेकर आए थे।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को गुलाब की पंखुड़ियां भेंट कर स्वागत किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों पर गुलाब पंखुड़ियों की बारिश कर उनका अभिनंदन किया।