विटामिन-बी12 शरीर के लिए सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। साथ ही यह मस्तिष्क और तंत्रिका कोशिकाओं के विकास में भी सहायता करता है। शरीर में इस पोषक तत्व की कमी के कारण आप कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
तो आइए जानते हैं, इस विटामिन की पूर्ति के लिए आप डाइट में किन चीजों को शामिल करें।डेयरी प्रोडक्ट्सडेयरी प्रोडक्ट्स जैस दूध, दही, पनीर शरीर में विटामिन बी12 स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। इनमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-ए, विटामिन-डी, जिंक, पोटैशियम और कोलीन आदि पाए जाते हैं, जो आपके सेहत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।
अंडेशरीर में विटामिन-बी 12 की कमी को दूर करने के लिए आप उबले अंडे खा सकते हैं। अंडे की जर्दी में विटामिन-बी 12 पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा अंडे प्रोटीन से भी भरपूर होते हैं।
हेल्दी डाइट का अंडा महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
फोर्टिफाइड अनाजअगर आप वीगन डाइट लेते हैं, तो विटामिन-बी 12 की पूर्ति के लिए फोर्टिफाइड अनाज आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन इसे डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लें।फिशसार्डिन, टूना, सैल्मन जैसी मछलियां विटामिन बी12 से भरपूर होती हैं।
ये न केवल बी 12 से भरपूर हैं बल्कि इनमें लगभग हर अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन सी-फूड्स में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फॉस्फोरस, सेलेनियम, विटामिन-ए आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सब्जियां और फलसब्जियों और फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। विटामिन-बी 12 की पूर्ति के लिए डाइट में पालक, चुकंदर, आलू, मशरूम आदि शामिल कर सकते हैं।
