क्या होगा खास?फोन के रियर में ऑरा लाइट का सपोर्ट दिया जाएगा, जिससे नाइट के दौरान शानदार फोटो और वीडियो मिलने की उम्मीद है। फोन फ्रंट और बैक दोनों तरफ से कर्व्ड डिस्प्ले में आएगा। फोन की बिक्री वीवो स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से होगी। अपकमिंग Vivo V30 सीरीज पिछले साल लॉन्च Vivo V29 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। Vivo की तरफ से दावा किया जा रहा है कि यह साल 2024 सबसे पतला स्मार्टफोन होगा। फोन में कई तरह के बोकेह मोड दिए जाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्सVivo V30 सीरीज में 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी, जो 120Hz 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगी। फोन को अंडमान ब्लू, पिकॉक ग्रीन और क्लासिक ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में 2800 nit की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
अगर प्रोसेसर की बात करें, तो फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 दिया जाएगा, जो Adreno 720 GPU सपोर्ट के साथ आएगा। वही प्रो वेरिएंट में MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट दी जाएगी। फोन एंड्रॉइड 14 बेस्ड FuntouchOS 14 पर काम करता है। इमसें 50MP OIS प्राइमरी कैमरे के साथ 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। साथ ही फोन 2MP बोकेह कैमरा सेंसर के साथ आएगा। फोन के फ्रंट में 50MP सेल्फी सेंसर दिया जाएगा।
