Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत में लॉन्च होने वाली Volkswagen की नई SUV का खुलासा, तस्वीरों में देखें कैसा है डिजाइन…
    News

    भारत में लॉन्च होने वाली Volkswagen की नई SUV का खुलासा, तस्वीरों में देखें कैसा है डिजाइन…

    By Tv 36 HindustanMarch 6, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- जर्मन कार निर्माता कंपनी Volkswagen ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Volkswagen Tera को वैश्विक तौर पर पेश कर दिया है. खास बात यह है कि यह कॉम्पैक्ट एसयूवी भारतीय बाजार में भी लॉन्च की जाएगी. फिलहाल कंपनी ने इसे ब्राजीलियन बाजार में पेश किया है और माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक यह भारत में उतारी जा सकती है.

    यह नई एसयूवी Skoda Kylaq के मुकाबले में उतारी जाएगी. कुछ समय पहले ही इसकी स्पाई तस्वीरें सामने आई थीं, लेकिन अब कंपनी ने इस कार को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है. पहले सामने आईं तस्वीरें इसके प्रोडक्शन मॉडल की थीं.

    नई Volkswagen Tera का डिजाइन

    इसके प्रमुख डिज़ाइन हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें छोटे ओवरहैंग और बड़े व्हील्स का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा कार में Volkswagen का सिग्नेचर फेस देखने को मिलता है. इसके फ्रंट फेसिया में वर्टिकल स्लैट्स और बीच में Volkswagen का लोगो लगाया गया है. रियर सेक्शन की बात करें तो इसके टेल लैंप को ब्लैक आउट किया गया है और बीच में कंपनी का लोगो देखने को मिलता है.

    नई Volkswagen Tera का इंटीरियर

    Tera के इंटीरियर की बात करें तो इसका केबिन Volkswagen के किसी भी आधुनिक मॉडल से काफी मिलता-जुलता है. उदाहरण के लिए, इसका स्टीयरिंग व्हील, सेंटर कंसोल एरिया और टच-बेस्ड HVAC पैनल भारत में बेची जाने वाली Taigun से मिलते हैं.

    वहीं डैशबोर्ड-इंटीग्रेटेड टचस्क्रीन के बजाय, Tera में एक फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन यूनिट लगाई गई है. फीचर्स की बात करें तो नई Tera में 10-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार फीचर्स, वायरलेस चार्जर, एम्बिएंट लाइट्स और ADAS पैकेज भी दिया गया है.

    नई Volkswagen Tera का पावरट्रेन

    ब्राजील के बाजार में इस कार को 1.0-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन या 1.0-लीटर, TSI पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है. वहीं भारत की बात करें तो इसे TSI इंजन के साथ उतारा जाएगा, क्योंकि इसी इंजन का इस्तेमाल Skoda Kylaq में किया जाता है. यह इंजन 118bhp की पावर और 178Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है.

    इस इंजन के साथ छह-स्पीड MT और छह-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया जाएगा. ध्यान देने वाली बात यह भी है कि कंपनी ने इसके ट्रांसमिशन अपग्रेड का संकेत दिया है, लेकिन किसी विशिष्ट समयसीमा की पुष्टि नहीं की है. इसके प्लेटफॉर्म की बात करें तो Volkswagen Tera के MQB A0 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जिसे भारत-विशिष्ट MQB A0 IN प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ा नहीं जा सकता है.

    Post Views: 590

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअमरनाथ यात्रा पर जाने का बना रहे प्लान,जानिए कैसे होगा रजिस्ट्रेशन, ये डॉक्यूमेंट हैं जरूरी…
    Next Article भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित कार्यशाला में कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व डॉ दिनेश श्रीवास
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…

    February 28, 2026

    भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…

    February 28, 2026

    AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…

    February 28, 2026

    अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…
    • भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…
    • AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…
    • अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…
    • होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?