छत्तीसगढ़ :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता के लिए महिलाओं के द्वारा निकाली गई कार रैली में महिलाओं का जज्बा और जोश देखते ही बन रहा था। महिलाएं खुद कार की स्टेरिंग थामकर रैली में निकली। सबसे आकर्षण खुली जीप में महिलाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता का स्लोगन और विभिन्न तरह के नवाचारी से मतदाता जागरूकता का कार्य किया गया। इस कार रैली में कई समूह की महिलाएं शामिल हुई और एक स्वर में मतदाता जागरूकता के नारे लगाते हुए मतदान का संदेश दिया। स्वीप के इस नवाचारी कार्य के लिए जिला प्रशासन को कार रैली में शामिल हुई महिलाओं ने धन्यवाद दिया और सराहना भी की।
रायपुर की प्रियंका मिश्रा गृहणी है। मतदाता जागरूकता के लिए रैली में शामिल मिश्रा बताती हैं कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में मतदान सबसे आवश्यक है। अधिक से अधिक मतदान से लोकतंत्र मजबूत होगा। 18 की उम्र से अधिक के युवाओं और बुजुर्गाें भी अपील है कि 7 मई को मतदान के लिए अवश्य मतदान केंद्र जाएं और मजबूत लोकतंत्र बनाने में सहभागी बनें।
रायपुर की शारदा सिंह ने महिलाओं के द्वारा निकाली गई कार रैली को महत्वपूर्ण बताते हुए कहती हैं कि लोकतंत्र के पर्व के लिए एक दिन समय निकालकर अवश्य मतदान करें। महिलाओं की जिम्मेदारी बड़ी होती है और महिलाएं बढ़-चढ़कर मतदान का हिस्सा बनें और कार रैली जैसे आयोजन के लिए जिला प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद। यह नवाचार आयोजन काफी सफल रहा।
रायपुर की इंदिरा गांधी कहती है कि जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता के लिए भव्य कार रैली का आयोजन किया। हमने कार रैली में अलग-अलग धर्म के लोगों को लोकतंत्र के पर्व में सहभागिता निभाने का संदेश दिया। कार रैली में विभिन्न प्रकार से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। जोश, उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता के लिए कार रैली निकाली गई। इसके लिए प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद करते है। ऐसे आयोजन से मतदाताओं में जागरूकता भी आएगी और शत-प्रतिशत मतदान की उम्मीद भी है।
छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार ऋचा शर्मां ने अपनी कार को काफी आकर्षक साज सज्जा के साथ रैली में शामिल हुई। उन्होंने मतदान के प्रति जागरूकता हेतु अपनी सहभागिता निभाई।
सरोना निवासी शिवानी तिवारी में अपने चार माह का नवजात शिशु को लेकर रैली में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि जब मैं अपने चार माह बेटे के साथ मतदाता जागरूकता के लिए आगे आ सकती हूं तो हर कोई मतदान केंद्र में पहुंचकर अवश्य मतदान कर सकते है।
अवंति विहार निवासी डॉ. अनामिका सिंह स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. अनामिका 2023 में मिसेज इंडिया मेडिकोदिवा रह चुकीं हैं। इन्होंने 2023 में दुबई में आयोजित कॉस्मिक यूनिवर्स में फेस ऑफ इंडिया का अवार्ड प्राप्त की हैं। स्त्रीरोग विशेषज्ञ में इनका जाना पहचाना नाम हैं। इन्होंने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता के लिए महिला स्वीप कार रैली में अपनी सहभागिता निभाई। इन्होंने अपनी कार में सभी तरफ स्लोगन जैसे की मेरा वोट मेरी आवाज राष्ट्र वाद, संस्कृति, सुरक्षा, विकास, चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण संदेश लिखे हुए थे।
