राजस्थान:- आज विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 199 सीटों पर वोटिंग हो रही है.
श्रीगंगानगर की करणपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कोनूर का निधन होने की वजह से 199 सीटों पर ही मतदान हो रहा है.
राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 5,25,38,105 वोटर वोट देंगे. कांग्रेस और बीजेपी, दोनों के लिए ये चुनाव अहम है.
सीएम अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, दिया कुमारी, सचिन पायलट और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत कई बड़े नेताओं की साख दांव पर है.
राजस्थान में सरदारपुरा, झालरापाटन, टोंक, झोटवाड़ा, विद्याधरनगर, तिजारा जैसी सीटें हॉट मानी जा रही हैं.
