Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आज दिल्ली में वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान…
    समाचार

    आज दिल्ली में वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान…

    By Tv 36 HindustanFebruary 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– विधानसभा चुनाव के लिए आज सभी 70 सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया जारी है। मतदान को लेकर सुबह 7 बजे से ही लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

    AAP उम्मीदवार गोपाल राय बोले- हार की हताशा में बौखला गयी है भाजपा
    दिल्ली के मंत्री और बाबरपुर विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार गोपाल राय ने कहा कि आज चुनाव का महापर्व है। वे सभी लोगों से अपील करना चाहते हैं कि घर से निकलकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और काम के लिए मतदान करें। काम करने वाली सरकार बनेगी तो आगे मतदान होगा। उन्होंने आगे कहा कि चारो तरफ दिख रहा है कि किस तरह से भाजपा बौखला गई है और हार की हताशा में वो ऐसे सभी काम कर रही है जो प्रतिबंधित हैं।

    भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा बोले- पीएम मोदी के विज़न वाली सरकार बनाएं
    नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि मेरी अपील है कि कृपया घरों से बाहर निकलें और ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। दिल्ली देश की राजधानी है इसलिए हमें दिखाना है कि दिल्ली सबसे आगे है। ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ें। पीएम मोदी के विज़न में एक ऐसी सरकार बनेगी जो उनकी सभी योजनाओं को यहां लेकर आएगी।

    सुबह 9 बजे तक 8 प्रतिशत से अधिक मतदान
    दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान जारी है। ताजा समाचार मिलने तक दिल्ली के मतदाताओं ने अच्छा उत्साह दिखाया है। पहले 2 घंटे के मतदान के रुझान के अनुसार सुबह 9 बजे तक 8 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार अब तक 8.10% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया है।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी बोलीं- ये केवल चुनाव नहीं बल्कि धर्मयुद्ध है
    Delhi Assembly Election 2025 : मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अतिशी ने कहा कि आज दिल्ली का चुनाव है। ये केवल चुनाव नहीं है बल्कि धर्मयुद्ध है। ये अच्छाई और बुराई की लड़ाई है। एक तरफ पढ़े-लिखे, ईमानदार और काम करने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ गाली-गलौज, गुंडागर्दी करने वाले लोग हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली के लोग अच्छाई पर, सच्चाई पर और काम पर वोट देंगे।

    AAP उम्मीदवार अतिशी ने कहा कि दिल्ली पुलिस कुछ भी कर सकती है। दिल्ली पुलिस खुलेआम भाजपा के लिए काम करती है। भाजपा के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं, वोटर्स को डरा रहे हैं, उनके ठिकानों पर पैसा मिल रहा है। भाजपा के ठिकानों पर दिल्ली पुलिस नहीं आती है। पैसे की ताकत, बाहुबल की ताकत, गुंडागर्दी की ताकत आप(भाजपा) जितनी भी इस्तेमाल कर लीजिए लेकिन लोकतंत्र में आखिरकार जनता की ताकत चलती है। दिल्ली के मतदाताओं से मेरी अपील है कि काम के लिए वोट दें।

    Views: 3,320
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleराहुल गांधी व आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने किया मतदान, रॉबर्ट वाड्रा बोले- शीशमहल में रहने वाला…
    Next Article तलाक शादी,और लिव-इन के नए नियम गुजरात में UCC लागू होते ही क्या-क्या बदलने वाला है जानिए यहां…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सफेद चीनी बढ़ा रही है बीपी, शुगर और बिगाड़ रही है डाइजेशन, अब इस ऑप्‍शन पर शिफ्ट होने का समय…

    October 17, 2026

    प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात, सोयाबीन के लिए भावांतर योजना को मिली मंजूरी…

    October 17, 2026

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरी…

    October 17, 2026

    नवरात्र में गरबा करने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता जानिए जलते दीपक और गोल घेरे का खास महत्व…

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सफेद चीनी बढ़ा रही है बीपी, शुगर और बिगाड़ रही है डाइजेशन, अब इस ऑप्‍शन पर शिफ्ट होने का समय…
    • प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात, सोयाबीन के लिए भावांतर योजना को मिली मंजूरी…
    • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरी…
    • नवरात्र में गरबा करने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता जानिए जलते दीपक और गोल घेरे का खास महत्व…
    • मानसून की विदाई के बाद फिर बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं के आसार; देखिए आपके क्षेत्र का मौसम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?