नई दिल्ली/कोहिमा। नगालैंड विधानसभा चुनाव का मतदान सोमवार को खत्म हो गया। इसी के साथ एग्जिट पोल के नतीजें सामने आने लगे हैं। चुनाव परिणाम 2 मार्च को आएंगे।
बता दें कि नगालैंड की जुनहेबोटो जिले में अकुलुतो सीट से बीजेपी उम्मीदवार और मौजूदा विधायक कझेतो किनिमी निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं।
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक, नगालैंड में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। एनडीपीपी प्लस को 38 से 48 सीटें मिलती दिख रही है। एनपीएफ को 3 से 8, कांग्रेस को 1 से 2 सीटें और अन्य के खाते में 5 से 15 सीटें मिलती हुई दिखाई गई हैं।
बीजेपी प्लस को 35 से 43 सीटें, एनपीएफ को 2 से 5 सीटें, एनपीपी को 0 से 1 सीट, कांग्रेस को 1 से 3 सीटें और अन्य को 6 से 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।