रायपुर:- इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रहेंगी। वे यहां जनसभाओं को संबोधित करेंगी। प्रियंका दोपहर 12.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। दोपहर 12.45 बजे चॉपर द्वारा रायपुर से ग्राम जुगेरा बालोद के लिए रवाना होंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सूरजपुर दौरे पर रहेंगे। वो दतिमा के जंबूरी मैदान में अयोजित भाजपा के कार्यक्रम में आम सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से 10 बजकर 45 मिनट में दतिमा हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद पीएम 10 बजकर 55 मिनट में कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोगी 11 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे।बता दें कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और प्रशासनिक अमला भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के सभी 14 विधानसभा से लगभग 50 हजार की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने का अनुमान है।
