Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वोटिंग पैटर्न ने दिया बड़ा संकेत,गहलोत, वसुंधरा, सतीश पूनिया की सीटों पर वोटिंग घटी……
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    वोटिंग पैटर्न ने दिया बड़ा संकेत,गहलोत, वसुंधरा, सतीश पूनिया की सीटों पर वोटिंग घटी……

    By Tv 36 HindustanNovember 28, 2023No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर:- राजस्थान विधानसभा चुनावों में मतदाताओं ने रिकॉर्ड बनाया है. यह राज्य के इतिहास का अब तक का दूसरा सर्वाधिक मतदान है. एक खास बात यह भी है कि लगातार दूसरी बार राज्य में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक वोट डाले. 25 नवंबर को हुए चुनाव में राजस्थान के 199 विधानसभा सीटों में 117 सीटों पर पिछले चुनाव की तुलना में वोटिंग प्रतिशत में बड़ा इजाफा हुआ है. 82 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां पिछली बार की तुलना में कम वोटिंग हुई है.

    कांटे की टक्कर वाली लक्ष्मणगढ़, शिव, तिजारा, तारानगर, बसेड़ी, सवाईमाधोपुर, हवामहल, पोकरण, मांडल, खंडेला जैसी कई सीटों पर 2018 के पिछले चुनाव से ज्यादा वोटिंग हुई है. अगर पुराने ट्रेंड को आधार माना जाए, तो यह सत्ता में बदलाव का संकेत माना जा सकता है. यह मतदान क्या इशारा कर रहा है? राज बदलेगा या रिवाज? यह तो 3 दिसंबर को पता चलेगा. लेकिन मतदान के आंकड़े दिलचस्प हैं. 

    2013 में सबसे अधिक 75.7% मतदान हुआ.

    कहीं मतदान बढ़ा तो कहीं घटा

    • 2018 की तुलना में 117 सीटों पर मतदान बढ़ा. 82 सीटों पर मतदान घटा. 
    • कांग्रेस की मौजूदा 60 सीटों पर वोटिंग बढ़ी और 39 पर घटी है.
    • बीजेपी की मौजूदा 41 सीटों पर वोटिंग बढ़ी और 32 पर घटी.
    • हालांकि, कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपने कुछ विधायकों के टिकट काट दिए थे.
    • बीजेपी ने 73 में से 61 विधायकों को दोबारा टिकट दिया.
    • कांग्रेस ने 100 में से 86 विधायकों को दोबारा उतारा.
    • बीजेपी ने 12 और कांग्रेस ने 14 विधायकों के टिकट काटे.
    • कड़े मुक़ाबले वाली सीटों पर मतदान बढ़ा.
    • छोटी पार्टियों और निर्दलियों की अधिकांश सीटों पर वोटिंग बढ़ी है.

    गहलोत, वसुंधरा, सतीश पूनिया की सीटों पर वोटिंग घटी
    सीएम अशोक गहलोत की विधानसभा सीट सरदारपुरा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की सीट झालरापाटन और पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की सीट आमेर पर पिछली बार की तुलना में वोटिंग प्रतिशत गिरा है. गहलोत की सरदारपुरा विधानसभा सीट पर साल 2018 की तुलना में मतदान में 0.54% की कमी आई है. साल 2018 में यहां 66.22% वोटिंग हुई थी, जबकि इस बार यह घटकर 65.68% रह गई है. वसुंधरा की विधानसभा सीट झालरापाटन पर इस बार 77.67 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जो कि पिछली बार 77.93% की तुलना में 0.26% कम है.
    राजस्थान में क्षेत्रवार मतदान

    • पूर्वी राजस्थान की 58% सीटों पर मतदान बढ़ा है.
    • मारवाड़ की 52% सीटों पर मतदान बढ़ा है.
    • मेवाड़-हाड़ौती की 83% सीटों पर मतदान बढ़ा.

    -उत्तरी राजस्थान की 38% सीटों पर मतदान बढ़ा.

    बढ़े मतदान का फायदा किसको

    -1993 में 3.5% मतदान बढ़ा तो BJP की सरकार बनी.

    -1998 में 2.8% मतदान बढ़ा तो कांग्रेस की सरकार बनी.

    -2003 में 3.8% ज़्यादा मतदान हुआ तो बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई.

    -2008 में 0.7% मतदान घटा और कांग्रेस की सरकार बनी.

    -2013 में 9% ज़्यादा वोटिंग हुई और बीजेपी की बंपर जीत हुई.

    -2018 में मतदान में 1% की कमी आई, कांग्रेस को सत्ता मिली.

    -2023 में मतदान में 0.8% की बढ़ोतरी हुई. नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.

    क्या कहता है इतिहास

    चुनाव    मतदान (%)                बदलाव (%)         विजयी पार्टी                
    1993    60.6        +3.5                  बीजेपी
    1998    63.4        +2.8             कांग्रेस
    2003    67.2        +3.8                   बीजेपी
    2008    66.5        -0.7              कांग्रेस
    2013    75.7        +9.2              बीजेपी
    2018    74.7        -1.0               कांग्रेस
    2023    75.5         +0.8          ?

    क्षेत्रवार 2018 की तुलना में  इस बार मतदान

    -पूर्वी राजस्थान की 64 में से 37 सीटों पर मतदान बढ़ा, 27 सीट पर घटा है.

    -मारवाड़ा की 48 में से 25 सीटों पर मतदान बढ़ा, 23 सीट पर घटा है.
    -मेवाड़-हाड़ौती की 48 में से 40 सीटों पर बढ़ा मतदान, 8 सीट पर घटा है.

    -उत्तरी राजस्थान की 39 में से 15 सीटों पर बढ़ा मतदान, 24 सीट पर घटा

    बता दें कि राजस्थान में इस बार रिकॉर्ड तोड़ 75.45% वोटिंग हुई है. निर्वाचन विभाग ने शनिवार को हुई वोटिंग के फाइनल आंकड़े रविवार रात जारी कर दिए हैं. ​इसमें 74.62% वोटिंग EVM से हुई है, जबकि 0.83% पोस्टल बैलट से मतदान हुआ है. पिछली बार से इस बार 0.73% ज्यादा वोटिंग हुई है.
     

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवर्टिकल ड्रिलिंग का 40% काम पूरा, मलबा साफ करने में जुटे ‘रैट हॉल माइनिंग एक्सपर्ट्स….
    Next Article गांधी परिवार और AAP की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?