Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज महाराष्ट्र की 288 सीटों पर मतदान शुरू, ये RSS प्रमुख ने किया मतदान दिग्गजों की किस्मत लगी दाव पर…
    चुनाव

    आज महाराष्ट्र की 288 सीटों पर मतदान शुरू, ये RSS प्रमुख ने किया मतदान दिग्गजों की किस्मत लगी दाव पर…

    By Tv 36 HindustanNovember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव के तहत मतदान शुरू हो गया है. इस बार का विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प है. इस चुनाव में एक तरफ भारतीय जनता पार्टी , एनसीपी और शिवसेना के गठबंधन वाली महायुति है तो दूसरी तरफ कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी की महाविकास अघाड़ी गठबंधन है. महायुति और महाविकास अघाड़ीके बीच वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिल रही है. ऐसे में ये चुनाव दोनों ही गठबंधनों के लिए बेहद अहम है. इससे शिवसेना एनसीपी, एनसीपी अजित पवार जैसी पार्टियों पर आखिर कौन सबसे ज्यादा ताकतवर है इसका भी अंदाजा लग जाएगा. आज राज्य की 288 सीटों पर मतदान डाले जा रहे हैं. नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. महायुति गठबंधन इस चुनाव में पूर्ण बहुमत से वापसी का दावा कर रही है वहीं महाविकास अघाड़ी भी इस बार सूबे में बड़ी जीत हासिल करने की बात कर रही है. खास बात ये है कि कुछ महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव के बाद मुंबई में अपनी ताकत का आकलन करने के लिए इन दोंनों गठबंधन के बीच यह पहला आमना-सामना रहा है.

    बारामती के लोग शरद पवार को नहीं भूलेंगे और हमें आशीर्वाद जरूर देंगे – युगेंद्र पवार, एनसीपी शरद पवार, उम्मीदवार
    एनसीपी पार्टी के उम्मीदवार युगेंद्र पवार ने कहा कि बारामती के लोग शरद पवार को नहीं भूलेंगे और हमें आशीर्वाद जरूर देंगे. उन्होंने कहा कि मुझे 100 फीसदी विश्वास है कि जनता हमें अपना प्यार जरूर देगी.

    हमारे पास विकास के लिए विजन है – अजित पवार,डिप्टी सीएम
    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बारामती विधानसभा क्षेत्र से NCP उम्मीदवार अजित पवार का कहना है कि हमने काम किया है. हम काम करना चाहते हैं और हमारे पास भविष्य के विकास के लिए दृष्टिकोण है. मुझे बारामती के मतदाताओं पर भरोसा है कि वे मुझे विजयी बनाएंगे. और मुझे 8वीं बार विधानसभा में भेजिए.
    फिल्म निर्देशक कबीर खान ने मुंबई स्थित एक वोटिंग सेंटर पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

    हर किसी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए : सुरेश भैयाजी, नेता,RSS

    RSS नेता सुरेश भैयाजी ने नागपुर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. वोट करने के बाद जब वह मतदान केंद्र से बाहर आए तो उन्होंने आम जनता से भी खास अपील की. उन्होंने कहा कि लोगों को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करना चाहिए और अपना वोट बुद्धिमानी से डालना चाहिए.

    मुंबई भाजपा अध्यक्ष और बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार आशीष शेलार ने मुंबई में बांद्रा के सेंट स्टैनिस्लॉस हाई स्कूल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

    लोकतंत्र में मतदान नागरिकों का कर्तव्य है, और हर नागरिक को अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए: मोहन भागवत, RSS प्रमुख
    RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद आम लोगों से खास अपील भी की. उन्होंने इस दौरान कहा कि लोकतंत्र में मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य होता है, हर नागरिक को चाहिए कि वह अपने कर्तव्य का पालन जरूर करे.

    महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी.राधाकृष्णन ने किया मतदान
    महाराष्ट्र राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने कोलाबा विधानसभा क्षेत्र के तहत मुंबई के राजभवन में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. आपको बता दें कि महायुति ने यहां से राहुल नार्वेकर को मैदान में उतारा है, उनका मुकाबला महा विकास अघाड़ी के हीरा देवासी से है.

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान
    RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान करने के बाद मोहन भागवत ने मीडिया को स्याही लगी उंगली दिखाई.

    वोटिंग से पहले मंदिर पहुंचीं शाइना एनसी
    मुंबादेवी सीट से शिवसेना की उम्मीदवार शाइना एनसी मतदान से ठीक पहले सुबह-सुबह मंदिर पहुंचीं. उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की.

    Post Views: 650

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसपा-भाजपा ने झोंकी है पूरी ताकत,कड़ी सुरक्षा के बीच यहां मतदान शुरू…
    Next Article केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिया जवाब दिव्यांग बच्चों के लिए ई-पाठ्य सामग्री तैयार करने के ये दिशा निर्देश जारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अगर आपके घर में भी है रसोई गैस का डबल कनेक्शन तो जान लीजिए सरकार ने बनाए LPG-PNG के लिए नए नियम…

    March 15, 2026

    अगले 5 दिन 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तूफान का तांडव, जानिए ऐसा रहेगा आपके शहर का हाल…

    March 15, 2026

    होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर ट्रम्प का बड़ा बयान, इन देशों के युद्धपोत भेजने की कही बात…

    March 15, 2026

    अब सस्ते ह्यूमनॉइड रोबोट बनाएगा भारत, दुनिया को देंगे टक्कर राहुल शाह ने लॉन्च टाइमलाइन बताई…

    March 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अगर आपके घर में भी है रसोई गैस का डबल कनेक्शन तो जान लीजिए सरकार ने बनाए LPG-PNG के लिए नए नियम…
    • अगले 5 दिन 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तूफान का तांडव, जानिए ऐसा रहेगा आपके शहर का हाल…
    • होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर ट्रम्प का बड़ा बयान, इन देशों के युद्धपोत भेजने की कही बात…
    • अब सस्ते ह्यूमनॉइड रोबोट बनाएगा भारत, दुनिया को देंगे टक्कर राहुल शाह ने लॉन्च टाइमलाइन बताई…
    • आज का राशिफल इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?