: इलेक्ट्रिक कार की रनिंग कॉस्ट पेट्रोल-डीजल कार की रनिंग कॉस्ट के मुकाबले कम होती है. हालांकि वर्तमान में इलेक्ट्रिक कारें, पेट्रोल-डीजल कारों की तुलना में ज्यादा महंगी है. ये हैं 15 लाख से कम की 5 इलेक्ट्रिक कारें, मामूली खर्च में दिल खोलकर चलाना; देखें लिस्ट
इलेक्ट्रिक कार की रनिंग कॉस्ट पेट्रोल-डीजल कार की रनिंग कॉस्ट के मुकाबले कम होती है. हालांकि वर्तमान में इलेक्ट्रिक कारें, पेट्रोल-डीजल कारों की तुलना में ज्यादा महंगी है. लेकिन, अगर आप 15 लाख रुपये से काम की इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं या अपने लिए ऑप्शन तलाश रहे हैं तो हम आपको ऐसी 5 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने वाले हैं. इनमें 5वें नंबर की कार 400km से भी ज्यादा की रेंज ऑफर करती है.
1. MG Comet EVकॉमेट देश में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है. इसका बेस वेरिएंट 7.98 लाख रुपये कीमत पर उपलब्ध है. हालांकि, टॉप वेरिएंट की कीमत 9.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. सिंगल चार्ज पर इसकी ARAI-सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज 230km की है.by TaboolaSponsored LinksYou May LikeG – Shock – Rise above the shockCasio
2. Tata Tiago EVटाटा टियागो ईवी भी सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में है. इसका बेस वेरिएंट 8.69 लाख रुपये का है. टॉप वेरिएंट की कीमत 12.04 लाख रुपये है. दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं. इसका 24kWh बैटरी पैक वाला वेरिएंट 350km (IDC रेंज) दे सकता है.
3. Citroen eC3अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में तीसरी कार सिट्रॉएन ईसी3 हैचबैक है. इसका बेस वेरिएंट 11.61 लाख रुपये का है जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 12.49 लाख रुपये है. सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं. इस इलेक्ट्रिक कार की क्लेम्ड रेंज 320km है.
4. Tata Tigor EVलिस्ट में टाटा टिगोर ईवी भी है. यह एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक सेडान है. टिगोर ईवी के बेस वेरिएंट की कीमत 12.49 लाख रुपये है जबकि टॉप वेरिएंट के लिए कीमत 13.75 लाख रुपये तक जाती है. कीमतें एक्स-शोरूम हैं. यह 315km की रेंज (क्लेम्ड) ऑफर करती है.
5. Tata Punch EVटाटा पंच ईवी को जनवरी 2024 में लॉन्च किया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये है, जो 14.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसका मीडियम रेंज वेरिएंट 315km और लॉन्ग रेंज मॉडल 421km ड्राइविंग रेंज (क्लेम्ड) ऑफर करता है.
