Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रहना चाहते हैं फिट और एनर्जी से भरपूर, इन आदतों को करें डेली लाइफ में शामिल…
    मध्य प्रदेश

    रहना चाहते हैं फिट और एनर्जी से भरपूर, इन आदतों को करें डेली लाइफ में शामिल…

    By Tv 36 HindustanSeptember 14, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:– खुद को सबसे बेहतर रूप में देखने और महसूस करने से बड़ा कोई गिफ्ट नहीं है. हेल्थ सबसे बड़ी दौलत है, लेकिन इस भागदौड़ में ये अक्सर पीछे छूट जाती है. हममें से बहुत से लोग महसूस करते हैं कि हमारे पास हेल्थ को प्राथमिकता देने के लिए समय, रिसोर्स या प्रेरणा की कमी है. लेकिन क्या होगा अगर फिट और हेल्दी रहने के लिए बहुत ज्यादा बदलाव की जरूरत न हो, बस कुछ आसान, रेगुलर आदतों को अपनाना पड़े? हम आपके साथ कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप खुद को फिट और एनर्जी से भरपूर महसूस कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन आदतों के बारे में-

    छोटे-छोटे मील लें- दिनभर में छोटे-छोटे मील लें. इससे आपको पेट फूलने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है. पूरे दिन भर में छोटे-छोटे मील खाने से पेट फूलना कंट्रोल में रहता है और आपको हल्का महसूस होता है. इससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है और आपका एनर्जी लेवल मेंटेन रहता है.

    भरपूर प्रोटीन खाएं- प्रोटीन एक महत्वपूर्ण मैक्रोन्यूट्रिएंट है जो शरीर में टिशू के निर्माण, मरम्मत और रखरखाव के लिए जरूरी है. ये वृद्धि, विकास और ओवरऑल हेल्थ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पर्याप्त प्रोटीन का सेवन करें, यह मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है, आपको लंबे समय तक भरा रखता है, और तेज मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है. प्रोटीन मजबूत महसूस करने और भूख को दूर रखने के लिए जाना जाता है. लीन प्रोटीन, अंडे, बीन्स या प्लांट बेस्ड प्रोटीन जैसे फूड्स मांसपेशियों की रिकवरी और वृद्धि का समर्थन कर सकते हैं.

    क्रेविग्ंस को इग्नोर ना करें- जी आपने सही पढ़ा. अपनी क्रविंग्स से बचना बंद करें इससे आपको और भी ज्यादा क्रेविंग्स होगी. अपने शरीर को पसंदीदा चीजों से बचाने से कई बार आप उन्हें जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं. एक बार में ही अपना मनपसंद खाना खाने की बजाय इसे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं.

    कम कैलोरी- वजन कम करने के लिए आप जिनती कैलोरी खाते हैं उससे ज्यादा आपको बर्न करना होती है. कैलोरी के सेवन पर नज़र रखने और फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाने से कैलोरी को बर्न किया जा सकता है. इससे वजन घटाने के लिए आपको डाइटिंग की जरूरत नहीं है. लेकिन ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा कैलोरी को बर्न ना करें.

    मीठे नाश्ते की जगह प्रोटीन रिच ऑप्शन चुनें- हममें से बहुत से लोग मीठा नाश्ता करने के आदी हो चुके हैं. लेकिन यह शरीर के लिए फायदेमंद नहीं है. ऐसे में मीठे नाश्ते की जगह प्रोटीन रिच डाइट लें. मीठे नाश्ते से खाने की तलब और ज्यादा खाने की इच्छा हो सकती है.

    एक्सरसाइज है जरूरी- हेल्दी और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है. रोजाना 15 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें. इससे आपकी फिटनेस में सुधार होता है और आप एनर्जी से भरपूर महसूस करते हैं.

    Post Views: 210

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की सामुदायिक पर्यटन की नई पहल…
    Next Article जशपुर में सीएम साय ने किया ‘पर्यटन और कृषि क्रांति’ का शुभारंभ, कही ये बात…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…

    March 13, 2026

    भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…

    March 13, 2026

    चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…

    March 13, 2026

    अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…

    March 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…
    • भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…
    • चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…
    • अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…
    • आज का राशिफल इन 4 राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?