पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां पर रील बनाने का ऐसा नशा छाया कि उसने अपने बच्चे को ही बेच दिया. वह आईफोन 14 iPhone 14 की दीवानी हो गई थी और उसे खरीदकर रील्स बनाने के शौक को पूरा करने के लिए उसने 8 माह के बच्चे को बेच दिया. पुलिस को जैसे ही इस मामले की जानकारी हुई तो वह एक्टिव हो गई. पुलिस ने बच्चे की मां और बच्चे को खरीदने वाली महिला समेत 4 लोगों को पकड़ लिया है. उसका पिता फरार हो गया है. बताया गया है कि रील बनाने के लिए वह ट्रैवल कर रहे थे, तभी लोगों को उन पर बच्चा बेचने का शक हो गया.
कैसे हुआ मामले का खुलासा?समझदार और जागरुक पड़ोसियों की वजह से इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. उन्होंने देखा कि पिछले कुछ दिनों में पति-पत्नी के व्यवहार में काफी बदलाव आया है. उन्होंने यह भी पाया कि उनका 8 महीने का मासूम भी कुछ दिनों से नहीं दिख रहा है. शक की मुख्य वजह यह थी कि उस घर में पैसों की भारी तंगी थी, उन्हें दो वक्त के खाने के बारे में भी सोचना पड़ता था… और अचानक उनके पास इतना महंगा IPhone 14 देखकर पड़ोसियों के दिमाग में घंटी बजीय. ऐसे में उन्हें शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इस संबंध में सूचना दे दी.लोगों को हुआ शकलोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि कोई महिला इस तरह अपने जिगर के टुकड़े का सौदा कर सकती है।
असल में ये बात तब सामने आई जब आस पड़ोस के लोगों ने उस महिला को एक महंगा फोन लेकर इधर ऊधर घूम घूमकर रील बनाते हुए देखा। चूंकि उसकी माली हालत कतई ऐसी नहीं थी जो उतना महंगा फोन यानी iPHONE खरीदने की हैसियत रखती हो। लेकिन लोगों ने ये बात खासतौर पर गौर की कि कई दिनों से उस महिला का बच्चा भी नज़र नहीं आ रहा है। पीनाहटी के रहने वाली वो औरत किसी तरह अपने पति के साथ मिलकर मेहनत मजदूरी के बाद दो वक्त के खाने का जुगाड़ कर पाती थी। मगर उन लोगों के हाथों में iPHONE देखकर पड़ोसियों का माथा ठनका। जिद करके पूछा तो निकला सच
तब लोगों ने उस महिला और उसके पति से पैसा पाने का तरीका पूछा और जिद की कि इतना पैसा कहा से आया और उनका बच्चा कहां गया है। इस पर उन लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को बेच दिया और उससे मिले पैसों से iPHONE खरीद लिया। आरोपी महिला रील बनाने के लिए iPHONE के साथ यहां वहां ट्रेवल भी कर रही थी। पता ये भी चला है कि पति पत्नी ने बच्चे का सौदा 2 लाख रुपये में किया और उस पैसे से न सिर्फ महंगा i phone खरीदा बल्कि बंगाल के दीघा बीच भी गए थे हनीमून मनाने के लिए।
पुलिस पकड़ कर ले गई थी सास ससुर कोपड़ोसियों ने महिला और उसके पति की इस हरकत की शिकायत पुलिस में कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने के बाद उसे 8 महीने के बच्चे को बरामद भी कर लिया है। दरअसल आरोपी महिला अपने पति और सास ससुर के साथ पानीहाटी गांधीनगर में रहती है। उसका नाम साथी कनाई है।
जयदेव उसका पति है। उसकी एक सात साल की बेटी भी है जबकि बेटा आठ महीने का है। इसी बीच पिछले शनिवार को साथी कनाई का अपने सास ससुर के साथ झगड़ा हुआ और नौबत मार पिटाई तक पहुँच गई। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस सास ससुर को गिरफ्तार करके ले गई। इसके बाद पड़ोसियों ने देखा कि उस महिला के हाथ में महंगा iPHONE है जबकि उसका छोटा बच्चा कहीं नज़र नहीं आ रहा। तब पड़ोसियों ने महिला से ही उसकी पोल खुलवा कर ये बात पुलिस को बता दी। पुलिस को लोगों ने ये भी बताया था कि इन पति पत्नी का नशे के कारोबार से भी कोई ताल्लुक है।
