Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने अपनी चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया, दुनिया के सबसे महंगे शेयर का रिजल्ट…..
    News

    वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने अपनी चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया, दुनिया के सबसे महंगे शेयर का रिजल्ट…..

    By Tv 36 HindustanFebruary 25, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: दुनिया के टॉप रईसों में शामिल वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने अपनी चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। कंपनी का कैश बेलेंस 167.6 अरब डॉलर के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पूरे साल की बात करें तो 2023 में कंपनी की ऑपरेटिंग अर्निंग्स 17 फीसदी उछलकर 37.9 अरब डॉलर पहुंच गई जो पिछले साल 30.9 अरब डॉलर थी। हैथवे का स्टॉक दुनिया का सबसे महंगा स्टॉक है। इसके क्लास ए स्टॉक की कीमत 6,32,820 डॉलर यानी करीब 5,24,49,418 रुपये है। गर किसी के पास इस कंपनी का एक शेयर है तो उसका करोड़पति बनना तय है।

    93 साल के बफे अमेरिका के जाने-माने इन्वेस्टर हैं और 139 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सातवें सबसे बड़े रईस हैं।बफे की बर्कशायर हैथवे में करीब 16% हिस्सेदारी है। इस कंपनी का सबसे ज्यादा कारोबार अमेरिका में है। बर्कशायर हैथवे का बिजनस प्रॉपर्टी से लेकर कैजुएलिटी इंश्योरेंस और रिइंश्योरेंस, यूटिलिटीज और एनर्जी, फ्रेट रेल ट्रान्सपोर्टेशन, फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेलिंग और सर्विसेज तक फैला है।

    इसका हेडक्वार्टर ओमाहा में है। इसकी शुरुआत साल 1939 में हुई थी। बफे ने जब साल 1965 में बर्कशायर हैथवे को खरीदा था तब इसका एक शेयर 20 डॉलर से कम का था। लेकिन बफे और चार्ली मुंगेर ने इस कंपनी को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। मुंगेर का पिछले साल नवंबर में 99 साल की उम्र में निधन हो गया था। क्लास ए शेयर ऐसे शेयरों को कहा जाता है जिनमें क्लास बी शेयरों से ज्यादा वोटिंग राइट होता है। अमूमन ये शेयर टॉप मैनेजमेंट को दिए जाते हैं।

    दिग्गज इन्वेस्टर वॉरेन बफे ने इस कंपनी को कहा ‘टाटा’, एक झटके में बेच दिए सारे शेयरदुनिया के टॉप 10 शेयरबफे गिविंग प्लेज नामक कैंपेन के भी को-फाउंडर हैं। यह कैंपेन लोगों को परोपकार के लिए प्रोत्साहित करता है। बफे अपनी अधिकांश नेटवर्थ दान कर चुके हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक बफे की नेटवर्थ 139 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 18.9 अरब डॉलर की तेजी आई है। मार्केट कैप के आधार पर बर्कशायर हैथवे दुनिया के नौंवीं सबसे बड़ी कंपनी है। इसका मार्केट कैप 905.47 अरब डॉलर है।

    Groww के मुताबिक बर्कशायर हैथवे के बाद Lindt & Sprüngli, Next PLC, Seaboard, NVR, Booking Holding Inc, Amazon, Markel Corporation, MRF और Alphabet दुनिया के सबसे महंगे शेयर हैं। एमआरएफ भारत का सबसे महंगा शेयर है। शुक्रवार को यह 0.46% तेजी के साथ 150777.90 रुपये पर बंद हुआ।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today news Warren Buffett's company Berkshire Hathaway released its fourth quarter results
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपिछले 11 वर्षों में औसत मासिक खर्च में कितना वृद्धि हुआ, सर्वे से हुआ खुलासा…..
    Next Article जानिए 12 ऐसे दिग्गज स्मार्टफोंस के बारे में जो 10 साल में भारत के मार्केट से बाहर हुए…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…

    March 13, 2026

    भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…

    March 13, 2026

    चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…

    March 13, 2026

    अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…

    March 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…
    • भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…
    • चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…
    • अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…
    • आज का राशिफल इन 4 राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?