भोपाल:- विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों के कई वीडियो, फोटो और बयानों को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का वायरल किया जा रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री से सभा के दौरान पोस्टर छीन लिया गया।
