चाहे बॉलीवुड हो या साउथ सिनेमा, स्वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी ने हर जगह लोगों को दीवाना बना डाला। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज ही के दिन 2018 में बाथटब में डूबने से उनकी जान चली गई थी। उनके निधन का ये कारण दुनिया को हजम नहीं हुआ था। लेकिन पति बोनी कपूर ने उनकी इस डेथ एनीवर्सरी से कुछ महीने पहले इस मौत से जुड़ा एक राज खोला। जो उनके डूबने का कारण हो सकता है।
पिछले साल अक्टूबर में बोनी कपूर का एक इंटरव्यू आया था, जिसमें उन्होंने बताया कि श्रीदेवी को अक्सर ब्लैकआउट होने की समस्या था। इसके पीछे उनकी ही एक आदत थी, जिसे सुधारने के लिए पति और डॉक्टर कई बार समझा चुके थे मगर वो मानती नहीं थीं। दरअसल उन्होंने बताया कि अभिनेत्री स्क्रीन पर शेप में दिखने के लिए नमक नहीं खाती थी।लो बीपी और ब्लैकआउट की समस्यालो बीपी और ब्लैकआउट की समस्यानमक खाने से कई लोगों का चेहरा फूला नजर आता है क्योंकि इससे वाटर रिटेंशन होती है। इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया इस स्थिति से बचने के लिए और अच्छी शेप में दिखने के लिए श्रीदेवी नमक का सेवन बिल्कुल नहीं करती थीं। इस वजह से उन्हें लो बीपी और ब्लैकआउट की समस्या रहती थी। वो पहले भी कई बार बेहोश होकर गिर चुकी थीं।
ऐसी थी श्रीदेवी की डाइटऐसी थी श्रीदेवी की डाइटउन्होंने आगे बताया कि वो बिना नमक का सूप और खाना खाती थीं। फिट रहने के लिए वो कई बार क्रैश डाइट की मदद लेती थीं। डॉक्टर ने कई बार समझाया कि बेशक आप सलाद खाएं मगर उसपर थोड़ा नमक जरूर छिड़क लें।
