मऊगंंज _नगर परिषद के वास्तविक विकास की संभावनाओं के विपरीत जमीन पर तैरता जुवानी विकास आज शर्मींदगी का एहसास दिला रहा है हल्की बारिश से ही नगर के सरकारी प्रतिष्ठित विद्यालय सीएम राइज के मुख्य गेट से विद्यालय परिसर तक भरा है पानी भरोसा था कि नगर परिषद के विकास कार्यों से विकसित मऊगंज की कल्पना पूरी होगी लेकिन यह तस्वीर देखकर ऐसा लगता है कि नगर के इस विकास को क्या नाम दूं नगर परिषद के जिम्मेदार और मऊगंंज विधायक लापता है नगर में ना कहीं सड़क है और न ही नाली जल भराव के संकट से जूझ रहा मऊगंज

नगर की ऐसी दुर्दशा देखकर मानों विकास शब्द से ही भरोसा उठ गया हो आशा थी कि नवीन नगर परिषद के गठन के बाद नगर का विकास अन्य शहरों की तरह होगा और यह उम्मीद तब और बढ़ गई थी जब वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष बृजवासी पटेल कांग्रेस छोड़ सक्ताधारी दल में इसलिए गए की नगर के विकास में बांधा ना आए किन्तु समूचा नगर जिस तरह दुर्गति का शिकार है उससे लगता है कि नगर परिषद में बैठे हुए जिम्मेदार सिर्फ विकास के नाम पर कुछ और कर रहे हैं जिले के इस सरकारी विद्यालय के छात्र यह सोचे नहीं होंगे की कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के छात्र कीचड़ और पानी के रास्ते से उस विद्या के मंदिर में जाएंगे जहां सिर्फ सरकारी फरमान और घोषणाओं का पाठ पढ़ाया जाएगा छात्रों के लिए संकट की घड़ी है पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से ऐसी स्थिति बनी है
