नई दिल्ली:– जीके मतलब अलग अलग सब्जेक्ट और फैक्ट्स की समझ और जागरूकता से है जो खास क्षेत्र के लिए नहीं हैं. इसमें इतिहास, भूगोल, विज्ञान, साहित्य, समसामयिक घटनाक्रम और बहुत कुछ समेत सब्जेक्ट्स शामिल हैं. अच्छा सामान्य ज्ञान होना जरूरी है क्योंकि यह लोगों को दुनिया की अच्छी तरह से समझ रखने, सार्थक बातचीत में इन्वॉल्व होने और सही फैसला लेने में मदद देता है.
नौकरी की बात आए और जनरल नॉलेज की बात न हो ऐसा होना बड़ा मुश्किल है. आज हम आपको ऐसी ही जनरल नॉलेज से रूबरू कराने जा रहे हैं जो आपकी नौकरी में हेल्प कर सकती है. हेल्प ऐसे कर सकती है कि जनरल नॉलेज के सवाल आपसे किसी भी फॉर्म में पूछे जा सकते हैं. इसलिए आपकी जनरल नॉलेज जितनी अच्छी होगी आपके नौकरी पाने के चांसेस उतने ही ज्यादा होंगे. तो हम यहां आपको जीके के सवाल और उनके जवाब बता रहे हैं.
सवाल 1 – किस विटामिन की कमी से रात को पैर की नस चढ़ जाती है?
जवाब 1 – द प्राइवेट क्लीनिक की वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन K एक समूह का नाम है जिसमें वे विटामिन शामिल हैं, जिनकी शरीर को रक्त का थक्का बनने, घाव भरने और हड्डियों के निर्माण के लिए आवश्यकता होती है. विटामिन K ब्रोकोली, केल, पत्तागोभी, पालक और सलाद पत्तों जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है. ब्रिटिश मेडिकल जर्नल के अनुसार, “विटामिन K2 का निम्न स्तर इलास्टिन की कैल्सीफिकेशन का कारण बनता है, जिससे डबल चिन, बवासीर और वेरिकोस वेन्स या नस चढ़ने जैसी समस्याएं होती हैं” .
सवाल 2 – किस विटामिन की कमी से नर्वस सिस्टम बिगड़ जाता है?
जवाब 2 – दरअसल, विटामिन बी12 की कमी से तंत्रिका तंत्र प्रभावित हो जाता है.
जवाब 3 – बताएं, आखिर किस विटामिन की कमी से मुंह से दुर्गंध आने लगती है?
सवाल 3 – अरोरा डेंटल ग्रुप की वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है, जो आपके मुंह के ऊतकों तक ऑक्सीजन पहुंचाती हैं. यह होमोसिस्टीन को तोड़ने में भी मदद करता है, एक अमीनो एसिड जो दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है. विटामिन बी12 की कमी से सांसों में दुर्गंध, मुंह में छाले और आपके दांतों को सहारा देने वाले संयोजी ऊतकों के अलग होने की समस्या हो सकती है.
सवाल 4 – क्या आप जानते हैं, किस विटामिन की कमी से चेहरा काला पड़ने लगता है?
जवाब 4 – नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (ncbi.nlm.nih.gov) की वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन बी 12 की कमी से त्वचा में नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है, जैसे हाइपरपिग्मेंटेशन, विटिलिगो, कोणीय स्टामाटाइटिस, और बाल और नाखून में परिवर्तन.
