सनी लियोन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जिस तरह अपनी पहचान बनाई है, वो सच में काबिल-ए-तारीफ है। अगर अब तक के उनके करियर सफर पर नजर डालेंगे तो आज वह जिस मुकाम पर हैं, उस तक पहुंचना आपको भी बहुत मुश्किल ही लगेगा। देखते-देखते सनी लियोनी को बॉलीवुड में आए दस साल पूरे हो गए हैं। रीयलिटी शो बिग बॉस में उन्हें निर्माता महेश भट्ट ने अपने बैनर की फिल्म ऑफर की थी और 2012 में सनी लियोनी ने फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवड में कदम रखा था।
शाह रुख खान के साथ ‘लैला मैं लैला’, कनिका कपूर के साथ ‘बेबी डॉल’ या फिर हनी सिंह के साथ ‘चार बोतल वोडका’ हो, सनी के डांस को इन सभी गानों में खूब पसंद किया गया और ये सॉन्ग्स आज तक पार्टियों की जान हैं। एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री छोड़ काम की तलाश में भारत आई सनी आज करोड़ों की मालकिन हैं। इन सबसे इतर आज हम आपको एक खास किस्से के बारे में बताने जा रहे है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
दरअसल, साल 2014 में आई रागिनी एमएमएस 2 के मीडिया प्रमोशन के दौरान सनी लियोनी और सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह साथ-साथ स्टेज पर आए। उन दिनों हनी सिंह भी अपनी लोकप्रियता के शिखर पर थे। मुंबई में हुए इस प्रमोशन ईवेंट में सनी लियोनी और हनी सिंह को साथ देख कर सैकड़ों लोगों ने जम कर सीटियां बजाई। दोनों की तस्वीरें दना-दन खींची जा रही थीं। कार्यक्रम में पहले हनी सिंह ने चार बोतल वोद्का गाना गया, जिस पर सब झूम उठे। सनी भी स्टेज पर इस गाने पर पर थिरकती रहीं। इसके बाद मीडिया और सितारों के बीच बातचीत का दौर शुरू हुआ। बातों ही बातों में विवादों के बादशाह यो यो हनी सिंह ने सनी लियोनी की तरफ देखते हुए ऐसी बात कह दी कि उनका चेहरा सुर्ख लाल हो उठा और वह शरमा गईं।
देखी सनी की सारी फिल्में
हुआ यह कि सनी लियोनी की तारीफ करते हुए हनी सिंह ने कह दिया मैं सनी का बहुत बड़ा फैन हूं और मैंने उनकी अभी तक की सारी की सारी फिल्में देखी हैं! सुनते ही वहां जोरों का शोर उठा क्योंकि तब तक सनी ने बॉलीवुड में गिनती की दो फिल्में की थीं। जिस्म 2 और जैकपॉट। हर कोई सोच रहा था कि जब सनी ने बॉलीवुड में दो ही फिल्में की हैं, तो हनी सिंह का ‘सारी की सारी’ फिल्मों से क्या मतलब है। हर कोई जानता था कि सनी अमेरिका की एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से आई हैं। सनी लियोनी झेंप गईं लेकिन फिर उन्होंने माइक हाथ में लेकर बात संभाल ली। सनी ने कहा कि जितना में हनी सिंह को जानती हूं, उस आधार पर कह सकती हूं कि वह पक्के जेंटलमैन हैं। सनी ने कहा कि मैं भी हनी की बहुत बड़ी फैन हूं।