*रायपुर:-* लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग हो रही है, ऐसे में देशभर में लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं.लोकसभा चुनाव इस बार कुल सात चरणों में होगा, जिसके बाद चार जून को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे.वोट डालने के लिए आपको पोलिंग बूथ पर जाना होता है, ये पोलिंग बूथ आपके घर के पास ही कोई स्कूल या कॉलेज हो सकता है.पोलिंग बूथ पर वोटर्स को कई तरह की सुविधाएं भी दी जाती हैं. जिससे उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो.किसी भी पोलिंग बूथ पर पानी और मेडिकल की सुविधाएं होनी जरूरी हैं. अगर किसी वोटर की तबीयत बिगड़ती है तो उसे फर्स्ट एड दिया जाता है.बुजुर्गों के लिए पोलिंग बूथ पर व्हीलचेयर की व्यवस्था भी होती है, पोलिंग अधिकारी ये सुनिश्चित करते हैं कि ऐसे लोग बिना किसी परेशानी के वोटिंग करें.
