Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या होता है गोल्डन ऑवर,सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए क्यों है खास, सरकार किसे देगी 25 हजार रुपये,जाने…
    News

    क्या होता है गोल्डन ऑवर,सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए क्यों है खास, सरकार किसे देगी 25 हजार रुपये,जाने…

    By Tv 36 HindustanJanuary 16, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में नागपुर में आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में एक बड़ी घोषणा की, उन्होंने रोड एक्सीडेंट में घायलों की मदद करने वालों के लिए इनाम में बढ़ोतरी की घोषणा की. इसके साथ ही कहा कि घायल दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले अच्छे लोगों को मौजूदा इनाम से पांच गुना अधिक 25,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा. गडकरी ने आगे कहा कि 5,000 रुपये का मौजूदा इनाम उन लोगों के लिए पर्याप्त नहीं है जो सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को घटना के बाद महत्वपूर्ण गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल पहुंचाते हैं. मंत्री ने आगे बताया कि सरकार अब दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के लिए पहले सात दिनों के लिए 1.5 लाख रुपये तक के अस्पताल खर्च को कवर करेगी.

    ऐसे में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल पहुंचे वाली स्पीच सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की कोशिश की है, लेकिन इस संबंध में विफल रही है. मंत्री की बातें इसलिए भी अहम हैं क्योंकि भारत में हर साल सड़क हादसों में 1.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है. ऐसे में इस खबर में जानिए कि आप सड़क दुर्घटना में लोगों के लिए देवदूत कैसे बन सकते हैं. कैसे आप भी इस 25 हजार रुपये का इनाम राशि जीत सकते हैं और क्या होता है गोल्डन ऑवर

    बेहद खास है गोल्डन ऑवर

    गोल्डन ऑवर वह होता है जब सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद 60 मिनट के भीतर मरीज को अस्पताल ले जाया जाए या चिकित्सा देखभाल प्रदान की जाए. साफ शब्दों में समझे तो, गोल्डन ऑवर रोड एक्सीडेंट के बाद का महत्वपूर्ण एक घंटा होता है, जिसके दौरान इमरजेंसी सेवाओं द्वारा तुरंत प्रतिक्रिया जीवन बचाने के मामले में निर्णायक हो सकती है. जब कोई व्यक्ति दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होता है, तो उसके लिए हर मिनट मायने रखता है, जितनी जल्दी उसे चिकित्सा सहायता मिलती है, उसके बचने और ठीक होने की संभावना उतनी ही बेहतर होती है.
    बता दें, गोल्डन ऑवर की कांसेप्ट 1960 में डॉ. एडम काउली द्वारा लाई गई थी, जिन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि जीवन या मृत्यु के मामले में पहले 60 मिनट कितने महत्वपूर्ण होते हैं. भले ही घातक परिणाम तत्काल न हो, लेकिन तुरंत कार्रवाई के बिना शरीर को अपरिवर्तनीय क्षति हो सकती है. यह सिद्धांत केवल सड़क दुर्घटनाओं पर ही लागू नहीं होता है, यह चिकित्सा आपात स्थितियों, जैसे स्ट्रोक या गंभीर आघात की स्थितियों में भी प्रासंगिक है, जहां प्रतिक्रिया समय महत्वपूर्ण होता है.

    इस बात का ख्याल रखें कि गोल्डन आवर के दौरान घायल व्यक्ति को किसी बड़े अस्पताल में ले जाना जरूरी नहीं है, बल्कि किसी भी नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देना पर्याप्त है. भारत में समस्या यह है कि सड़क दुर्घटना के गोल्डन आवर के दौरान लोगों की भीड़ लग जाती है, जो लगाना नहीं लगानी चाहिए. क्योंकि, इससे मरीज को इलाज मिलने में देरी हो जाती है और ऐसे में कई बार मरीज की जान भी चली जाती है.

    आप चाहें तो सड़क दुर्घटना के गोल्डन आवर के दौरान कुछ सावधानियां बरतकर दुर्घटना पीड़ित की जान बचा सकते हैं, जानें कैसे…
    प्रतिक्रिया की जांच करें: यदि आप सड़क दुर्घटना के स्थान पर हैं, तो पहले जांचें कि घायल व्यक्ति कैसी प्रतिक्रिया दे रहा है. देखना यह है कि क्या वह आपकी बात सुन पाता है या आपको कुछ बता पा रहा है.

    सीपीआर का प्रबंध करें: एक अच्छे नागरिक के तौर पर हर किसी को सीपीआर के बारे में जानना चाहिए. यह बहुत कठिन नहीं है. इसका सीखने का वीडियो यूट्यूब पर आसानी से पाया जा सकता है. सीपीआर का लाभ यह है कि यह व्यक्ति के मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन सुनिश्चित करता है.
    सुरक्षा सुनिश्चित करें: यदि आप घटनास्थल पर हैं, तो आप घायल व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं. यदि आप मरीज को अस्पताल ले जाने की स्थिति में हैं तो आप मरीज को अस्पताल ले जा सकते हैं. अन्यथा आप मदद के लिए किसी को बुला सकते हैं.

    Post Views: 690

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleन्यूजीलैंड छोड़ ऋषिकेश पहुंचेंगे दुनिया भर के RAFTING LOVERS, होने वाला है ये बड़ा काम, जानें प्लान…
    Next Article प्रेशर कुकर में इन चीजों को भूलकर भी न पकाएं, डॉक्टर के मुताबिक बन जाएगा जहर, सेहत हो जाएगी खराब…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…

    March 5, 2026

    कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…

    March 5, 2026

    राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…

    March 5, 2026

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर…

    March 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…
    • कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…
    • राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…
    • बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर…
    • प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?