*मध्यप्रदेश:-* एंग्जाइटी की समस्या सभी लोगों में अलग-अलग नजर आ सकती है। एंग्जाइटी एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या है, जो कई बार शारीरिक समस्याओं के रूप में भी दिख सकती है। एंग्जाइटी अटैक के कारण आप हर वक्त परेशानी और घबराहट जैसे लक्षणों को महसूस कर सकते हैं। एंग्जाइटी के कुछ ऐसे भी शारीरिक लक्षण होते हैं, जिनके बारे में हमें पता नहीं होता है, जिस कारण हम उन्हें आम शारीरिक समस्या समझकर इग्नोर कर देते हैं। शारीरिक एंग्जाइटी की समस्या डेली लाइफस्टाइल को भी प्रभावित कर सकती है। साइकोलॉजिस्ट डॉ. ललिता सुगलानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके फिजिकल एंग्जाइटी के कुछ लक्षणों के बारे में बताया है, जिन्हें पहचानकर इस समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती हैं। *फिजिकल एंग्जाइटी क्या होती है?*फिजिकल एंग्जाइटी को सोमैटिक एंग्जाइटी डिसऑर्डर या चिंता के शारीरिक लक्षणों के रूप में भी जाना जाता है। यह एक सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्या है, जो व्यक्ति को शारीरिक रूप से परेशान करती है। यह तनाव या चिंता की वजह से हो सकती है, जो फिजिकल हेल्थ को प्रभावित करती है।*फिजिकल एंग्जाइटी के क्या लक्षण हैं*1. थकान होना2. जी मिचलाना या उलटी होना3. जबड़े में दर्द होना4. नींद न आने की समस्या5. बहुत ज्यादा पसीना आना6. माइग्रेन का दर्द 7. मुंह में ड्राईनेस8. छाती में बार-बार दर्द होना9. शरीर का सुन्न होना10. दांतों का पीसना11. हाथों में चिपचिपापन होना12. मांसपेशियों में तनाव होना13. बारबार बीमार होना14. पाचन संबंधी समस्याएं होना15. सीने में जकड़न की समस्या होना16. बहुत ज्यादा थकावट होना17. दिल की धड़कनों का तेज होना 18. हल्की सांस आना19. बार-बार यूरिन आना20. सांस लेने में मुश्किल होना 21. तनाव के कारण सिरदर्द होना22. खाना खाने या निगलने में कठिनाई होना 23. बहुत ज्यादा भूख लगना या भूख न लगना24. हाथ और पैरों का कांपना 25. बहुत ज्यादा शोर या तेज रोशनी से समस्या होना 26. बार-बार चक्कर आना शारीरिक एंग्जाइटी से बचने के लिए सेल्फ केयर बेहद जरूरी है। इसके साथ हेल्दी डाइट, योग ध्यान और आराम करना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए फिजिकल एंग्जाइटी के इन लक्षणों को पहचानकर आप मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं।
