नई दिल्ली :– में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा उबाल पर है और अब इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने इस मामले को लेकर सत्ताधारी बीजेपी सरकार पर तीखा हमला किया है और निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक और आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि चार इंजन की भाजपा सरकार ने चार महीने में दिल्ली की मिडिल क्लास को जून की गर्मी में सड़कों पर ला दिया है।
