नई दिल्ली:- आधार एक 12 अंकों का यूनीक आइडेंटिटीफिकेशन नंबर है. इसे इंडियन यूनीक आइडेंटिटीफिकेशन अथॉरिटी (UIDAI) द्वारा भारतीय नागरिकों को उनके बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय डेटा के आधार पर जारी किया जाता है. यह पहचान और एड्रेस के प्रमाण के रूप में कार्य करता है और इसका उपयोग सरकारी योजनाओं, फाइनेंशियल सर्विस और KYC प्रक्रियाओं में व्यापक रूप से किया जाता है.
आधार सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए UIDAI दो प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करता है. इसमें mAadhaar और My Aadhaar शामिल हैं. हालांकि, कई लोगों को इन दोनों सर्विस को लेकर अक्सर भ्रम में रहते हैं. ऐसे में अगर आप भी इन दोनों को लेकर भ्रम में रहते हैं, तो आज हम आपको इनके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.
mAadhaar क्या है
mAadhaar एंड्रॉयड या iOS पर स्मार्टफोन के लिए एक मोबाइल बेस्ड एप्लिकेशन है. यह UIDAI द्वारा विकसित आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन है, जो आधार धारकों को अपने स्मार्टफोन पर अपनी आधार जानकारी डिजिटल रूप से ले जाने की अनुमति देता है.
MyAadhaar क्या है.
MyAadhaar पोर्टल एक लॉगिन-बेसंड पोर्टल है, जिसमें आधार से संबंधित सर्विस की एक सीरीज है. एक आधार नंबर होल्डर https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर क्लिक करके MyAadhaar पर जा सकता है.
mAadhaarऔर MyAadhaar में अंतर
एक आधार नंबर होल्डर MyAadhaar पोर्टल का इस्तेमाल करके कुछ ही क्लिक में आधार संबंधित सभी ऑनलाइन सर्विस का लाभ उठा सकता है, जिन्हें होमपेज पर रिलेवेंट आइकन और FAQ सेक्शन के साथ कैटेग्राइज किया गया है.
वहीं, mAadhaar ऐप का इस्तेमाल भारत में कहीं भी कभी भी किया जा सकता है.
mAadhaar वॉलेट में रखे आधार कार्ड से कहीं बढ़कर है. एक ओर जहां एम-आधार प्रोफाइल को वैध पहचान प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाता है, वहीं दूसरी ओर, लोग ऐप की सुविधाओं का इस्तेमाल करके अपने ई-केवाईसी या क्यूआर कोड को उन सर्विस प्रोवाइडर के साथ शेयर कर सकते हैं, जो आधार सेवाएं प्रदान करने से पहले अपने ग्राहकों से आधार वेरिफिकेशन चाहते हैं.
mAadhaar ऐप पर प्रोफाइल कैसे बनाएं
बता दें कि केवल वही व्यक्ति mAadhaar ऐप में आधार प्रोफाइल बना सकता है, जिसके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से जुड़ा आधार हो. वे किसी भी स्मार्टफोन में इंस्टॉल किए गए ऐप में अपना प्रोफाइल रजिस्टर कर सकते हैं. हालांकि, OTP केवल उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर ही भेजा जाएगा.
mAadhaar पर आधार प्रोफाइल रजिस्टर करने के स्टेप नीचे दिए गए हैं.
- ऐप ओपन करें.
- डैशबोर्ड के टॉप पर रजिस्टर आधार टैब पर टैप करें.
- 4 अंकों का पिन/पासवर्ड बनाएं (इस पासवर्ड को याद रखें, क्योंकि प्रोफाइल तक पहुंचने के लिए इसकी आवश्यकता होगी).
- वैध आधार प्रदान करें और कैप्चा दर्ज करें.
- वैध OTP दर्ज करें और सबमिट करें
- प्रोफाइल रजिस्टर हो जानी चाहिए.
- रजिस्टर्ड टैब अब रजिस्टर्ड आधार नाम डिस्पले करेगा.
- नीचे मेनू पर My Aadhaar टैब पर टैप करें.
- 4 अंकों का पिन/पासवर्ड दर्ज करें.
- अब आपको My Aadhaar डैशबोर्ड दिखाई देगा.
mAadhaar की मुख्य विशेषताएं
- एंड्रॉयड और ऐपल यूजर्स के लिए आसान एक्सेस.
- आधार ऑथेंटिसिटी हिस्ट्री ट्रैक .
- बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक.
- आधार कार्ड डाउनलोड.
- PVC आधार कार्ड ऑर्डर.
- आधार अपडेट इतिहास रिव्यू
- अपडेट एड्रेस