Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » टूथपेस्‍ट में सबसे नीचे बनी रंगबिरंगी पट्टियों का क्या है मतलब, यहां जानिए…….
    News

    टूथपेस्‍ट में सबसे नीचे बनी रंगबिरंगी पट्टियों का क्या है मतलब, यहां जानिए…….

    By Tv 36 HindustanAugust 10, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    .नई दिल्‍ली. गांव हो या शहर लोग सुबह उठते ही सबसे पहला काम दांतों की सफाई का करते हैं. इसके लिए टूथपेस्‍ट ही सबसे सरल और एकमात्र जरिया है. जाहिर है कि इस प्रोडक्‍ट से रोजाना हर आदमी की मुलाकात भी होती है. लेकिन, सालों से उपयोग करने के बावजूद आपकी निगाह शायद ही अपने टूथपेस्‍ट में सबसे नीचे बनी रंगबिरंगी पट्टियों पर गई होगी. कुछ टूथपेस्‍ट पर यह लाल रंग की होती है तो कुछ पर नीली, हरी या काली पट्टी बनी होती है.सोशल मीडिया पर आजकल इस पट्टी को लेकर तमाम पोस्‍ट वायरल हो रही और उसमें तरह-तरह के दावे किए जा रहे. इस वायरल पोस्‍ट में सबसे ज्‍यादा क्‍लेम इस बात का किया जा रहा कि टूथपेस्‍ट की यह पट्टियां उन चीजों के बारे में इशारा करती हैं, जिनका इस्‍तेमाल इसे बनाने में किया जा रहा है.

    मसलन, इस टूथपेस्‍ट को बनाने में किस तरह की चीजों का इस्‍तेमाल किया जा रहा है.

    सोशल मीडिया पर टूथपेस्‍ट को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि इस पर बने पट्टियों के रंग के आधार पर उसमें मिलाए जाने वाली चीजों का वर्गीकरण किया जाता है. टूथपेस्‍ट पर सबसे नीचे की ओर अमूमन चार रंगों की पट्टियां दिखती हैं. किसी पर लाल रंग की छोटी सी पट्टी होती है तो किसी पर हरी, काली या फिर नीली रंग की पट्टी होती है.दावे में क्‍या है इन पट्टियों का मतलबआपके टूथपेस्‍ट पर हरे रंग की चौकोर पट्टी बनी है तो इसका मतलब है कि यह पूरी तरह नेचुरल चीजों से बना है.

    नीली पट्टी लगा हुआ टूथपेस्‍ट है तो समझ लीजिए कि इसमें नेचुरल चीजों के साथ मेडिकेशन वाली चीजें भी मिली हैं.लाल पट्टी वाले टूथपेस्‍ट को नेचुरल और केमिकल से मिलाकर बनाने का दावा किया जा रहा है.

    अगर टूथपेस्‍ट पर काली पट्टी बनी है तो इसका मतलब है कि यह सिर्फ केमिकल से बना हुआ प्रोडक्‍ट है.

    .एक्‍सपर्ट ने बताई सच्‍चाईइस बारे में जब दांतों के डॉक्‍टर और एक्‍सपर्ट से बात की गई तो कुछ ही सच सामने आया. उनका कहना है क‍ि इन पट्टियों का टूथपेस्‍ट में इस्‍तेमाल की गई चीजों से कोई लेनादेना नहीं है. यह सिर्फ मैन्‍युफैक्‍चरिंग को आसान बनाने के लिए है.

    दरअसल, प्रोडक्‍शन के दौरान मशीनों को स्‍कैन करने के लिए यह रंग बिरंगी पट्टियां लगाई जाती हैं. मशीनों में लगे स्‍कैनर इन पट्टियों से ही पता करते हैं कि इस टूथपेस्‍ट की ट्यूब को कहां से काटना है. बस इन पट्टियों का इतना ही मतलब है. रही बात टूथपेस्‍ट में इस्‍तेमाल होने वाली चीजों की जानकारी की तो इस बारे में पैकिंग पर ही पूरी डिटेल दी जाती है.

    Post Views: 1,495

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपेट्रोल पंप पर इन 8 तरीकों से होती है घपलेबाजी, ध्यान रखें इस तरह…..
    Next Article प्रदेश की बहनों को राखी के पहले ही मिल गया है रक्षाबंधन का उपहार – उप मुख्यमंत्री…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…

    February 17, 2026

    भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन

    February 17, 2026

    त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…

    February 17, 2026

    इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…
    • भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन
    • त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…
    • इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….
    • आज इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?