*भोपाल:-* ट्रेन में किसी भी तरह की गलत हरकत या फिर नियम उल्लंघन को लेकर सजा या फिर भारी जुर्माने का प्रावधान है. ट्रेन में सबसे आम समस्या और नियम का उल्लंघन चेन पुलिंग होता है, अक्सर कई ट्रेनों में ये समस्या देखने को मिल जाती हैहालांकि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है. रेल अधिनियम 1989 की धारा 141 के तहत ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होती है.बिना किसी वजह या इमरजेंसी के चेन पुलिंग पर एक हजार रुपये का जुर्माना, एक साल की जेल या फिर दोनों हो सकता है.इसीलिए अगर आपको कभी कोई ऐसा करते दिखे तो आप तुरंत उसे टोकें और बताएं कि ये कानूनी रूप से गलत है. साथ ही आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं।
