नई दिल्ली:– हम में से कई लोग होंगे जो कर्ली बाल रखना सपना होता है लेकिन क्या कभी आपने गौर किया है की अफ्रीका में जन्म लेने वाले ज्यादातर लोगों के बाल घुंघराले होते हैं.
लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं. इस स्टोरी में हम आपको बता रहे हैं की अफ्रीका के लोगों के बाल घुंघराले क्यो होते हैं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में.
अफ्रीका के लोगों के घुंघराले बालों के लिए जीन जिम्मेदार होते हैं.खासकर प्रोटीन ट्राइकोहेलिन जैसे जीन जो बालों के आकार तय करने में मदद करते हैं.
अफ्रीका का मौसम गर्म और दिन में तेज धूप होता है. ऐसे में घुंघराले बाल तेज धूप से बचाने में मदद करते हैं. यह बालों के अंदर हवा को बनाए रखते हैं, जिससे सिर ठंडा रहता है और शरीर का तापमान कंट्रेल में रहता है.
इस लिए यहां के लोगों के बाल घुंघराले होते हैं, इसके अलावा यूरोपीय, एशियाई और मूल अमेरिकी वंश के कुछ लोगों में घुंघराले बाल पाए जाते हैं.
