पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार सुबह रेलवे स्टेशन पर पर मौजूद लोग उस वक्त आश्चर्य चकित रह गए। कारण यह था कि स्टेशन पर प्रसारित विज्ञापन में शामिल दर्जनों टेलीविजन स्क्रीन पर अचानक से एडल्ट फिल्मों का प्रसारण शुरू हो गया।
स्टेशन पर एक एडल्ट फिल्म के प्रसारण से वहां मौजूद यात्रियों में खलबली मच गई।
बताया जाता है कि करीब 3 मिनट तक दर्जनों टीवी स्क्रीन पर एक एडल्ट फिल्म चली, जिससे लोग परेशान हो गए। इस एक क्लिप ने रेलवे अधिकारियों को भारी परेशानी में डाल दिया है।
स्टेशन पर मौजूद कुछ यात्रियों ने आनन-फानन में जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी, जिसके बाद टेलीविजन पर विज्ञापन चलाने वाली एजेंसी से संपर्क किया गया और एडल्ट फिल्म का प्रसारण रोक दिया गया।
उसके बाद रेलवे के अधिकारी भी हरकत में आए और टीवी स्क्रीन पर विज्ञापन प्रसारित करने वाली एजेंसी दत्ता कम्युनिकेशन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड कर जुर्माना भी लगाया।
बता दें कि रविवार को सुबह करीब 10 बजे पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर विज्ञापनों के बजाय एलईडी स्क्रीन पर एडल्ट क्लिप चलाई गई।
जो कि लगभग 3 मिनट तक चलते रहे, कई यात्रियों ने इसे अपने फोन पर रिकॉर्ड किये।
तो वहीं प्लेटफार्मों पर कई लोगों ने विरोध किया और अधिकारियों से शिकायत की।
इस तरह की घटना के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए और कई यूजर्स ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ रेल मंत्रालय को भी टैग कर दिया।