Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पूजा में क्या जलाएं? धूप या अगरबत्ती… जानें इससे होने वाले फायदे और नुकसान
    जीवन शैली

    पूजा में क्या जलाएं? धूप या अगरबत्ती… जानें इससे होने वाले फायदे और नुकसान

    By Tv 36 HindustanFebruary 16, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : सनातन धर्म में देवी-देवताओं की पूजा करने के नियम बताए गए हैं. हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इन नियमों का पालन करने से पूजा का पूर्ण फल मिलता है. पूजा के दौरान कुछ गलतियां देवी-देवताओं को नाराज़ कर सकती हैं और व्यक्ति का जीवन संकट में ला सकती है. इन्हीं चीज़ों में से एक है अगरबत्ती. आज हमें भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं पूजा-पाठ में अगरबत्ती और धूप बत्ती जलाने के कुछ नियमों के बारे में, आइए जानते हैं इनमें से किसे जलाना शुभ होता है.

    पूजा में अगरबत्ती
    हिन्दू धर्म शास्त्रों में पूजा-पाठ के दौरान अगरबत्ती जलाने का कोई उल्लेख प्राप्त नहीं होता है. वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से घर के अंदर अगरबत्ती जलाना स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक माना गया है. अगरबत्ती बहुत ज़्यादा धुआं देती है, ऐसे में घर में अगरबत्ती जलाने से सांस से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती है. इसके अलावा अगरबत्ती बनाने में बांस का इस्तेमाल किया जाता है और हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान बांस जलाना अशुभ मानते हैं, इसलिए पूजा-पाठ में अगरबत्ती नहीं जलाना चाहिए.

    पूजा-पाठ में धूपबत्ती
    पूजा-पाठ के दौरान धूपबत्ती जलाने के कई लाभ बताए गए हैं. मान्यता है कि पूजा-पाठ के दौरान प्रतिदिन घर में धूपबत्ती जलाने से सुख-शान्ति बनी रहती है. घर के माहौल में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. घर के अंदर धूपबत्ती जलाने से घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं. धूपबत्ती को बनाने में कई तरह के पेड़ों की लकड़ियां, छाल, चंदन का उपयोग किया जाता है. इनका संबंध अलग-अलग ग्रह से होता है. घर में धूपबत्ती जलाने से ग्रह शांत होते हैं और ग्रह दोष भी दूर होता है.

    अगरबत्ती जलाने के नुकसान

    -हिन्दू धर्म में बांस को जलाना अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि बांस को जलाने से वंश वृद्धि में रुकावट आती है. अगरबत्ती को बनाने में बांस का उपयोग होता है, इसलिए हिंदू धर्म में अगरबत्ती जलाने की मनाही है.

    -ज्योतिषशास्त्र मानता है कि घर में बांस जलाने से पितृ दोष उत्पन्न होने लगता है.

    -हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार बांस का उपयोग अंतिम संस्कार में किया जाता है. बांस पर ही शव यात्रा निकाली जाती है और दाह संस्कार के समय कपाल क्रिया बांस के माध्यम से ही की जाती है, इसलिए बांस जलाना अशुभ मानते हैं.

    -वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में बांस का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि बांस का पौधा लगाने से व्यक्ति को तरक़्क़ी प्राप्त होती है. वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में बांस लगाना शुभ माना जाता है. इसलिए बांस को जलाया जाए तो यह दुर्भाग्य को बढ़ा सकता है.

    Post Views: 0

    A life chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews most of the people are falling prey to it in modern lifestyle Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकिक डे क्या है? जानें मनाने के पीछे की वजह और तरीका
    Next Article बिग ब्रेकिंग : ऑटो-टैक्सी चालकों ने किया किसान आंदोलन का समर्थन, आज दिखेगा भारत बंद का असर
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?