Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस कार्तिक मास में क्या खाएं क्या नहीं खाएं, खान-पान के इन नियमों का ध्यान रखने से लक्ष्मी नारायण की कृपा होगी प्राप्त…
    समाचार

    इस कार्तिक मास में क्या खाएं क्या नहीं खाएं, खान-पान के इन नियमों का ध्यान रखने से लक्ष्मी नारायण की कृपा होगी प्राप्त…

    By Tv36hindustanOctober 11, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– कार्तिक मास की शुरुआत 7 अक्टूबर, मंगलवार से हो चुकी है। इस महीने का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है और इसे बेहद पवित्र माना गया है। इस दौरान विष्णुजी नारायण रूप में जल में विराजमान रहते हैं। ऐसे में इस माह को धर्म मास भी कहा जाता है। इसलिए इस महीने के दौरान कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए और खान-पान से जुड़े नियमों का ख्याल रखना भी आवश्यक होता है। शास्त्रों में कार्तिक मास में खान-पान के कई नियम बताए गए हैं। इनका पालन करने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और लक्ष्मी-नारायण की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि आने के संयोग बनते है। ऐसे में आइए विस्तार से जानें की कार्तिक मास में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए…

    कार्तिक मास में बैंगन से करें परहेज
    मान्यता है कि कार्तिक मास में बैंगन खाने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि इस महीने के दौरान पित्त दोष संबंधित समस्याएं होने का भय अधिक रहता है। वहीं, बैंगन खाने से पित्त दोष बढ़ सकता है। यही कारण है कि कार्तिक के महीने में बैंगन खाने के मनाही होती है। उत्तेजना वर्धन होने के चलते बैंगन को धार्मिक दृष्टि से शुद्ध नहीं माना जाता है और इस महीने के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

    कार्तिक मास में न खाएं दही
    इस अवधि के दौरान दही खाने की मनाही होती है, क्योंकि इसे कार्तिक मास में स्वास्थ्य के लिए सही नहीं माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक के महीने में दही खाना संतान के लिए अच्छा नहीं होता है। हालांकि, इस अवधि में आप दही की जगह दूध का सेवन कर सकते हैं।

    भूलकर भी न खाएं मछली
    कार्तिक के महीने में तामसिक भोजन करना वर्जित माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से इस अवधि में विशेष रूप से मछली का सेवन करना शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि इस महीने में भगवान विष्णु जल में अपने मत्स्य अवतार के रूप में होते हैं। यही कारण है कि कार्तिक के महीने में मछली का सेवन करना वर्जित माना गया है। इसके अलावा, आषाढ़ में अधिक वर्षा और बाढ़ आने से जल प्रदूषित हो जाता है। ऐसे में वैज्ञानिक दृष्टि से भी इसका सेवन करना सही नहीं माना जाता है।
    माना जाता है कि कार्तिक मास में करेला का सेवन करने से भी बचना चाहिए। इसे वातकारक माना गया है और इसमें कभी-कभी कीड़े भी लग जाते हैं। ऐसे में अगर आप इस समय करेला खाते हैं तो स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। यही कारण है कि कार्तिक मास में करेले का सेवन करना सही नहीं माना जाता है।
    मूली का सेवन करने से मिलेगा लाभ
    कार्तिक मास में कुछ चीजों को खाना सही नहीं माना जाता है। लेकिन कुछ चीजों का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना गया है। माना जाता है कि इस महीने में मूली खाना बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इस मौसम में कफदोष और पित्तदोष जैसी समस्याएं होने का भय होता है। ऐसे में मूली का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

    कार्तिक मास में खाएं आंवला
    इस महीने में आंवला नवमी मनाई जाती है, जिसमें आंवले के वृक्ष और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान होता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी कार्तिक के महीने में आंवला खाना बहुत फायदेमंद माना गया है। इससे जातक के सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। कार्तिक के महीने में आंवला नवमी पर आंवले की वृक्ष की पूजा करने से लक्ष्मी-नारायण का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

    कार्तिक के महीने में जरूर करें ये काम
    इस अवधि में खान-पान से जुड़े नियमों का ध्यान रखने के साथ-साथ एक काम भी अवश्य करना चाहिए। मान्यता है कि कार्तिक के महीने में नियमित रूप से भगवान विष्णु को तिल जरूर अर्पित करने चाहिए। साथ ही, इस दौरान तिल का सेवन करना भी लाभदायक माना जाता है। ऐसा करने से आपको विष्णुजी की कृपा प्राप्त हो सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

    Post Views: 230

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब चोरी या हैक नहीं होगा आपका फोन, आ गया Google का Secret फीचर…
    Next Article रात में अचानक बजी फोन की घंटी, मोदी के बड़े मंत्री ने ली अधिकारियों की मीटिंग, इस बात पर जताया असंतोष…
    Tv36hindustan

    Related Posts

    दिवाली के दिन इन स्थानों पर जरूर लगाएं दीये, मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न…

    October 19, 2025

    घर बैठे ऐसे मंगवाएं नया PVC आधार कार्ड, सिर्फ इतने रुपये में मिलेगा, जानें आसान तरीका…

    October 19, 2025

    दीवाली पर अस्थमा मरीज रहें सतर्क, पटाखों का धुआं बना सकता है जानलेवा ट्रिगर…

    October 19, 2025

    MP में नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, मतदाता सूची पर 24 अक्टूबर तक दावा आपत्ति, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट…

    October 19, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिवाली के दिन इन स्थानों पर जरूर लगाएं दीये, मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न…
    • घर बैठे ऐसे मंगवाएं नया PVC आधार कार्ड, सिर्फ इतने रुपये में मिलेगा, जानें आसान तरीका…
    • दीवाली पर अस्थमा मरीज रहें सतर्क, पटाखों का धुआं बना सकता है जानलेवा ट्रिगर…
    • MP में नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, मतदाता सूची पर 24 अक्टूबर तक दावा आपत्ति, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट…
    • एक्टर सनी देओल का आज 68वां जन्मदिन, फिल्मों से लेकर राजनीति तक छाए, जानिए कितने करोड़ के हैं मालिक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?