Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » व्हाट्सएप ला रहा ये नया फीचर, वीडियो मैसेज का जवाब देना होगा आसान,जाने डिटेल में..
    News

    व्हाट्सएप ला रहा ये नया फीचर, वीडियो मैसेज का जवाब देना होगा आसान,जाने डिटेल में..

    By Tv 36 HindustanJuly 14, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- व्हाट्सएप एक इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है, जिसका इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं. लोगों के बीच यह ऐप काफी पॉपुलर है. इसकी पॉपलैरीटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर देश में इसके यूजर्स हैं. कंपनी भी अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए फीचर्स लाती रहती है, जो उनके काफी काम आते हैं. अब कंपनी यूजर्स के एक्सपीरियंस को और ज्याादा बेहतर बनाने के लिए एक और नया फीचर ला रही है. खबरों के मुताबिक WhatsApp जल्द ही एक नया फीचर ला रहा है जो चैटिंग को और आसान बना देगा.

    WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा की सब्सिडियरी कंपनी व्हाट्सएप में अब एक नया फीचर दिया जा रहा है जिससे आप किसी को भेजे हुए वीडियो मैसेज का जल्दी जवाब दे सकेंगे. 

    इस फीचर का फायदा 

    यह फीचर अभी सिर्फ एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है और इसे ऐप के वर्जन नंबर 2.24.14.5 में इस्तेमाल किया जा सकता है. नए बीटा वर्जन में कुछ लोगों को वीडियो मैसेज के पास एक नया शॉर्टकट दिख सकता है. इस शॉर्टकट से जवाब देना आसान हो जाता है. पहले, जवाब देने के लिए मैसेज को खोलना पड़ता था या जेस्चर को इस्तेमाल करना पड़ता था. अब आप सीधे शॉर्टकट पर क्लिक करके जवाब में वीडियो भेज सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि नया शॉर्टकट वीडियो मैसेज का जवाब देना काफी तेज और आसान बनाता है. इससे चैट में बातचीत करना और आसान हो जाएगा. यूजर्स के लिए यह फीचर काफी मजेदार साबित हो सकता है. 

    WhatsApp पर मिलेगा Meta का AI असिस्टेंट 

    Meta अब भारत में अपने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस असिस्टेंट को व्हाट्सएप पर ला रही है. इसका मतलब है कि भारत में व्हाट्सएप यूजर्स अब ग्रुप चैट में Meta AI असिस्टेंट से मदद ले सकते हैं. उदाहरण के लिए, आप ग्रुप चैट में घूमने के लिए अच्छी जगहों के बारे में पूछ सकते हैं, या अच्छे रेस्टोरेंट ढूंढने में मदद मांग ले सकते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, यह AI असिस्टेंट और भी बहुत कुछ कर सकता है. आप इससे अपने घर के लिए फर्नीचर खरीदने में मदद ले सकते हैं या कमरा सजाने के लिए मदद मांग सकते हैं. यह एआई आपके बताए अनुसार तस्वीरें बनाकर आपको सुझाव देगा.

    Post Views: 605

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपति बजाता रह गया हारमोनियम,प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी, 8 साल पहले की थी लव मैरिज,जाने पूरा मामला…
    Next Article एक ही जगह पर कार को ज्यादा देर तक न करे पार्क,नही तो हो जाएगा भारी नुकसान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में हुए नए सर्वे ने उड़ाए होश क्या चौका लगा पाएंगी सीएम जानें प्री-पोल में कौन जीत रहा है चुनाव…

    March 26, 2026

    रामनवमी पर इस समय रामलला का सूर्य तिलक, देशभर में भक्ति की धूम…

    March 26, 2026

    सीएम साय ने कहाखेलों से बदलेगा भविष्य, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज…

    March 26, 2026

    आज प्रदेश में मौसम करवट लेने को तैयार तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी…

    March 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बंगाल में हुए नए सर्वे ने उड़ाए होश क्या चौका लगा पाएंगी सीएम जानें प्री-पोल में कौन जीत रहा है चुनाव…
    • रामनवमी पर इस समय रामलला का सूर्य तिलक, देशभर में भक्ति की धूम…
    • सीएम साय ने कहाखेलों से बदलेगा भविष्य, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज…
    • आज प्रदेश में मौसम करवट लेने को तैयार तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी…
    • आज का राशिफल आज गुरुवार को किसे मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?