Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » व्हाट्सएप ने लॉन्च किया कस्टमाइज़ेबल चैट थीम्स फीचर, जानें इसे यूज़ करने का तरीका…
    News

    व्हाट्सएप ने लॉन्च किया कस्टमाइज़ेबल चैट थीम्स फीचर, जानें इसे यूज़ करने का तरीका…

    By Tv 36 HindustanFebruary 14, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- व्हाट्सएप बहुत सारे ऐसे फीचर्स पेश करता रहता है, जिससे यूज़र का एक्सपीरियंस बेहतर हो सके. अब मेटा की इस इंस्टेंट मैसेंजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने नई चैट थीम्स लॉन्च की है, जिससे यूज़र्स को अपने चैट को कस्टमाइज़ करने, कलरफुल बबल्स शामिल करने और नए वॉलपेपर्स के ऑप्शन्स मिलेंगे. व्हाट्सएप के इस नए फीचर की मदद से यूज़र्स प्री-सेट थीम्स का इस्तेमाल कर पाएंगे. अपने पसंदीदा स्टाइल्स के आधार पर कलर्स को मिक्स या मैच कर पाएंगे.

    इतना ही नहीं, यूज़र्स चैट बबल्स और बैकग्राउंड को अपने पसंदीदा कलर के हिसाब से बदल भी पाएंगे. अपने इस अपडेट के जरिए कंपनी बहुत सारे प्री-सेट थीम्स ऑफर कर रही है. इनके अलावा यूज़र्स अपने चैट बॉक्स का डिजाइन एकदम अलग और यूनिक बनाने के लिए अपने किसी यूनिक कलर और डिजाइन कॉम्बिनेशन्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

    यूज़र्स को मिलेंगे 30 नए वॉलपेपर्स
    व्हाट्सएप अपने इस नए फीचर के साथ 30 नए वॉलपेपर्स के विकल्प को जोड़ रही है, जिसे चैट करने का अनुभव पहले से काफी बेहतर हो जाएगा. इन सभी के अलावा यूज़र्स के पास पहले की तरह अभी भी अपने कैमरा से फोटो क्लिक करके कस्टम वॉलपेपर्स को सेट करने का ऑप्शन भी होगा.

    आप चाहे तो अपने व्हाट्सएप के सभी चैट्स के लिए एक ही थीम का इस्तेमाल कर सकते हैं और अगर चाहे तो हरेक चैट के लिए अलग-अलग थीम कॉम्बिनेशन बनाकर भी यूज़ कर सकते हैं. इससे यूज़र्स का व्हाट्सएप इस्तेमाल करने का अनुभव पहले से काफी बेहतर हो जाएगा. ये थीम्स सिर्फ यूज़र्स को ही दिखाई देगा. इसके अलावा यूज़र्स चाहे तो अपने व्हाट्सएप चैनल्स की थीम को भी बदल सकते हैं.

    चैट थीम्स कैसे बदलें

    डीफॉल्ट चैट थीम्स अप्लाई कैसे करें: अपने व्हाट्सएप चैट में डीफॉल्ट चैट थीम्स अप्लाई करने के लिए यूज़र्स को सेटिंग्स (Settings) में जाना होगा और फिर चैट्स (Chats) को क्लिक करना होगा और उसके बाद डीफॉल्ट चैट थीम (Default chat theme) को सिलेक्ट करना होगा. इसके लिए इन स्टेप्स – (Settings > Chats > Default chat theme) फॉलो करें.

    अलग-अलग चैट को कस्टमाइज़ करने के लिए: अगर आप हरेक इंसान के चैट की थीम को कस्टमाइज़ करना चाहते हैं तो उसके लिए iOS डिवाइस की टॉप स्क्रीन पर Chat Name का ऑप्शन मिलेगा, जहां से आप एप्पल डिवाइस के व्हाट्सएप चैट को कस्टमाइज़ कर पाएंगे. Android डिवाइस यूज़ करने वाले लोगों को अपने व्हाट्सएप में दिखाई देने वाले 3-डॉट मेनू को क्लिक करना होगा और उसके Chat Theme नाम के नए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

    इस तरह से आप एप्पल या एंड्रॉयड, दोनों डिवाइस में व्हाट्सएप चैट को कस्टमाइज़ कर पाएंगे. व्हाट्सएप ने नई चैट थीम्स और नए वॉलपेपर्स को ग्लोबली रोलआउट करना शुरू कर दिया है. अगर आपके फोन में व्हाट्सएप के यह नया चैट थीम फीचर नहीं आया है तो आपको कुछ वक्त का इंतजार करना पड़ सकता है और उसके बाद फिर से व्हाट्सएप को अपडेट करके नए फीचर को चेक करना पड़ेगा.

    Post Views: 680

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसनम तेरी कसम के बाद हर्षवर्धन राणे ने वैलेंटाइन डे पर अनाउंस की नई लव स्टोरी, जानें टाइटल और रिलीज डेट…
    Next Article नितिन गडकरी बोले-हमारा रोड नेटवर्क अब अमेरिका से बेहतर, CM योगी ने लखनऊ में AI सिटी बनाने की घोषणा की…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?