नई दिल्ली:- पेट पर गांठ बनने पर दिखते हैं ये लक्षण पेट की गांठ की स्थिति में मरीज के पेट पर सूजन या उभार नजर आने लगता है। इस परेशानी को कमर के पास, नाभि के पास या सर्जिकल निशान के आसपास महसूस किया जा सकता है। यह काफी दर्दनाक हो सकता है और आमतौर पर सर्जरी के माध्यम से पेट की गांठ का इलाज किया जाता है। पेट पर होने वाली गांठ अधिकतर मामले में काफी नरम होती है, लेकिन इसके अंदरुनी कारण के आधार पर यह सख्त भी हो सकती है। इस स्थिति में शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। आज इस लेख में हम पेट पर होने वाली गांठ के कुछ लक्षणों के बारे में विस्तार से जानेंगे। आइए जानते हैं पेट की गांठ के क्या लक्षण हैं?
पेट में दर्द होना
पेट में गांठ होने पर मरीजों का काफी असहनीय दर्द होता है। इस स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है। अगर आपके पेट पर गांठ है और काफी तेज दर्द हो रहा है, तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लेकर अपना समय पर इलाज कराएं। ताकि स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सके।
पेट का फूलना
पेट पर गांठ होने पर मरीज का पेट अचानक से फूलने लगता है। ऐसे में मरीज अगर कुछ हल्का भी खाते हैं, तो उनका पेट काफी ज्यादा फूलने लगता है। ऐसे में उन्हें अपने डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत होती है। साथ ही खानपान पर भी अतिरिक्त ध्यान देना पड़ता है।
जी मिचलाना
पेट के आसपास गांठ बनने पर कई मरीजों को जी मिचलाना या फिर उल्टी होने जैसा महसूस होता है। ऐसी स्थिति में कई बार थकान और असहज महसूस होता है। अगर आपको इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।
भूख न लगना
पेट के आसपास गांठ बनने पर मरीजों में भूख की कमी भी देखी गई है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से सलाह की जरूरत है, ताकि आपके शरीर में खाना न खाने की वजह से किस तरह की परेशानी न हो सके। साथ ही भूख को बढ़ाने वाली दवा दे सके। हालांकि, ध्यान रखें कि भूख की कमी के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं।
गांठ के आसपास जलन होना
पेट में गांठ होने की स्थिति में गांठ के आसपास काफी ज्यादा जलन होने लगती है। ऐसे में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क की जरूरत होती है, ताकि आपकी परेशानी को दूर किया जा सके।
