Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बीजेपी के हेलीकॉप्टर से जब चिंतामणी महाराज रायपुर से कुसमी पहुंचे….. प्रदेश की राजनीति गरमाई…
    शीर्ष आलेख

    बीजेपी के हेलीकॉप्टर से जब चिंतामणी महाराज रायपुर से कुसमी पहुंचे….. प्रदेश की राजनीति गरमाई…

    By Tv 36 HindustanOctober 30, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलरामपुर। बलरामपुर जिला के सामरी विधानसभा सीट से टिकट कटने के बाद कांग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज के तेवर बदले-बदले से नजर आ रहे है। रविवार को बीजेपी के हेलीकॉप्टर से जब चिंतामणी महाराज रायपुर से कुसमी पहुंचे…..तो प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गयी। कुसमी में हेलीकॉप्टर उतरने के बाद बकायदा बीजेपी के नेताओं ने चिंतामणी महाराज का स्वागत भी किया। लेकिन कांग्रेस विधायक ने अब तक अधिकारिक तौर से बीजेपी प्रवेश की घोषणा नही की है। उधर कुसमी में आज हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम और हेलीकॉप्टर पालिटिक्स के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

    लेकिन सूबे में चुनाव से ठीक पहले राजनीति में आये दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है। टिकट कटने के बाद बागी बने नेताओं ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की चिंता बढ़ा दी है। कांग्रेस के टिकट वितरण में इस बार 22 सिटिंग विधायकों के टिकट काट दिये गये। टिकट कटने वाले विधायकों में बलरापुर के सामरी से विधायक चिंतामणि महाराज का टिकट काटकर पार्टी ने इस बार विजय पैकरा को अपना प्रत्याशी बनाया है। उधर कांग्रेस से टिकट कटने के बाद से विधायक चिंतामणी महाराज की नाराजगी भी खुलकर सामने आयी।

    22 अक्टूबर को बृजमोहन अग्रवाल चिंतामणी महाराज से मिलने बकायदा हेलीकॉप्टर से कुसमी और श्रीकोट पहुंचे थे। दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद चिंतामणि महाराज ने अंबिकापुर से टिकट मिलने पर बीजेपी में शामिल होने की शर्त रख दी थी। वहीं बीजेपी चिंतामणी महाराज को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने का भरोसा दिलाकर अपने पक्ष में समर्थन चाह रही थी। इस बैठके के बाद ही बीजेपी की लिस्ट भी आयी, जिसमें अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बना दिया। बीजेपी की लिस्ट आने के बाद चिंतामणी के भाजपा प्रवेश की अटकलों पर कुछ समय के लिए विराम लग गया था।

    लेकिन इसके बाद रविवार को जब एक बार फिर चिंतामणी महाराज बीजेपी के हेलीकॉप्टर से कुसमी पहुंचे तो राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

    रविवार को भी मीडिया से बातचीत में चिंतामणी महाराज ने बीजेपी प्रवेश की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों से उनके अच्छे संबंध हैं, इसलिए वो मिलने और चुनाव में अपने प्रत्याशी का सहयोग करने की उम्मीद के साथ आए थे।आपको बता दे कि प्रदेश में आचार संहिता लागू है, लिहाजा कुसमी के कॉलेज ग्राउंड में में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति भी बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ने जिला प्रशासन से ली थी।

    गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि हम चिंतामणि के सामने सामरी के बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष सहयोग देने की गुजारिश लेकर आए थे।गौरतलब है कि चुनावी साल में जिस तरह से प्रदेश में एक के बाद एक राजनीतिक समीकरण बदल रहे है। उससे साफ है कि राजनेता और राजनीतिक दल एक-दूसरे पार्टी के बागियों को साधने में जुटी हुई है,ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में उनके प्रत्याशी और पार्टी को इसका फायदा सीधे तौर पर मिल सके। खैर चिंतामणि महाराज के राजनीतिक पृष्ठभूमि पर जाये तो आज से करीब 11 साल पहले उन्होने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

    साल 2013 में वो कांग्रेस के टिकट पर लुंड्रा सीट से विधायक बने। इसके बाद साल 2018 में चिंतामणि महाराज को कांग्रेस ने सामरी से प्रत्याशी बनाया और वो दूसरी बार सामरी से भी विधायक चुने गए।रमन सरकार के पहले कार्यकाल में चिंतामणि महाराज 2004 से 2008 तक राज्य संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे। बीजेपी की अनदेखी से नाराज होकर उन्होंने 2008 में बगावत करते हुए सामरी से ही निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अब एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की उपेक्षा से नाराज चिंतामणी महाराज फिर से घर वापसी का मूंड बनाते नजर तो आ रहे है, लेकिन अपने शर्तो के साथ।

    ऐसे में देखने वाली बात होगी कि बीजेपी से मिले लोकसभा टिकट के आॅफर के बाद क्या मौजूदा विधानसभा में चिंतामणी महाराज न्यूटल रहते है, या फिर उनकी नाराजगी का खामियाजा कांग्रेस प्रत्याशी को झेलना पड़ता है, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहाई कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट से भी मनीष सिसोदिया को लगा बड़ा झटका….
    Next Article उप मुख्यमंत्री अजीत पवार हुए डेंगू के शिकार….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इंसानियत शर्मसार दो औरतों ने अपनी सहेली को घर में घुसकर ऐसे मारा कि मौत भी दया करे प्राइवेट पार्ट पर…..

    February 4, 2026

    आज 04 फरवरी का मौसम उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, एन 7 राज्यों में कड़ाके की ठंड और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट…

    February 4, 2026

    मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर धान खरीदी की तारीख बढ़ी, जानिए इस दिन तक होगी खरीदी…

    February 4, 2026

    बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान…

    February 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इंसानियत शर्मसार दो औरतों ने अपनी सहेली को घर में घुसकर ऐसे मारा कि मौत भी दया करे प्राइवेट पार्ट पर…..
    • आज 04 फरवरी का मौसम उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, एन 7 राज्यों में कड़ाके की ठंड और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट…
    • मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर धान खरीदी की तारीख बढ़ी, जानिए इस दिन तक होगी खरीदी…
    • बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान…
    • इस एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के विंग्स आपस में टकराए…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?