छत्तीसगढ़:– करवा चौथ में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस दिन सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक महिलाएं अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं करती हैं। शुभ मुहूर्त में भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय जी और गणेश जी की विधि विधान पूजा करती हैं और फिर रात में चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। इस बार करवा चौथ की तारीख को लेकर लोग काफी कन्फ्यूज है कि 9 या 10 अक्टूबर किस दिन है करवा चौथ
कब है करवा चौथ?
करवा चौथ का व्रत 2025 में 10 अक्टूबर को रखा जाएगा क्योंकि इस दिन कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सूर्योदय के समय मौजूद रहेगी।
करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2025?
पूजा का शुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर 2025 की शाम 05:57 से शुरू होकर शाम 07:11 बजे तक रहेगा।
करवा चौथ व्रत कब से कब तक रखा जाएगा?
करवा चौथ व्रत 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 06:19 से रात 08:13 बजे तक रखा जाएगा। बता दें व्रत का समापन चंद्रमा के दर्शन के बाद किया जाता है।
चांद निकलने का समय 2025?
Karva Chauth 2025 – इस साल करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय समय रात 08:13 बजे का है। करवा चौथ व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। ये तिथि 9 अक्टूबर 2025 की रात 10:54 से 10 अक्टूबर की शाम 07:38 बजे तक रहेगी।
कुंवारी लड़कियां रख सकती हैं व्रत
जी हां, करवा चौथ का व्रत कुंवारी लड़कियों द्वारा भी रखा जा सकता है। कई जगह पर अविवाहित लड़कियां इस व्रत को अच्छे वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं।
