मुंबई. पुराने दौर के गाने जब भी सुनेंगे तो उनमें हमेशा एक नयापन महसूस करेंगे. पुराने गानों को इस तरह रचा जाता था कि वे आज भी सुनने पर दिलों में बस जाते हैं. गानों को रचते समय कई परेशानियां भी आया करती थीं. ऐसी ही समस्या संगीतकार रवि के सामने एक दफा आई थी. गीतकार साहिर लुधियानवी के लिखे एक गीत को लेकर वे संशय में थे लेकिन मोहम्मद रफी ने उनकी मुश्किल को चुटकियों में दूर कर दिया. रफी साहब ने गीत में एक ही शब्द को 17 तरीके से गाया, जिसे सुनकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे.
गाने और किस्से पर बात करने से पहले फिल्म के बारे में बता देतें हैं. 1965 में फिल्म ‘काजल’ आई थी, जिसे राम माहेश्वरी ने निर्देशित किया था. फिल्म में मीना कुमारी, राज कुमार, धर्मेंद्र, महमूद, पद्मिनी, मुमताज, दुर्गा खोटे और हेलन ने मुख्य भूमिका निभाई थी. यह फिल्म गुलशन नंदा के नॉवेल ‘माधवी’ पर बेस्ड थी. फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और उस साल की हाइएस्ट ग्रोसिंग मूवी बनी थी. इस फिल्म का संगीत रवि ने दिया था और गीत साहिर लुधियानवी ने लिखे थे.साहिर साहब ने कर दिया इनकारफिल्म ‘काजल’ के सभी गीत उस दौर में ब्लॉकबस्टर रहे थे. गीतकार साहिर हमेशा फिल्म की कहानी के अनुसार, गीत लिखा करते थे. इसके बाद संगीतकार धुन बनाते थे.
फिल्म का गीत ‘ये जुल्फ़ अगर खुल के बिखर जाए तो अच्छा…’ जब रवि के सामने आया तो उन्हें यह गीत कुछ सही नहीं लगा. दरअसल, गीत में 17 बार ‘अच्छा’ शब्द है. ऐसे में रवि साहब चाहते थे कि इसमें कुछ बदलाव किया जाए या फिर ‘अच्छा है’ जोड़ दिया जाए. लेकिन साहिर ने शब्दों में किसी भी तरह का बदलाव करने के लिए सिरे से इनकार कर दिया.संबंधित खबरेंजब गुस्सा हो गए बर्मन दा, तो माचिस की डिबिया पर शैलेंद्र ने लिख दिया गाना, रफी ने लगाया आवाज का तड़का और…
रफी साहब के पास पहुंचे रविसाहिर साहब ने जब रवि को गाने में बदलाव करने के लिए मना किया तो रवि, मोहम्मद रफी के पास पहुंचे. उन्होंने रफी को बताया कि गाने में एक ही शब्द 17 बार है जो सही नहीं लग रहा है. इस पर रफी साहब ने गीत को पढ़ा और मुस्कुराते हुए कहा, ‘आप धुन बनाइए, बाकी मैं देख लूंगा’. रिकॉर्डिंग के दौरान रफी साहब ने अपनी प्रतिभा दिखाई और 17 बार इस शब्द को अलग अंदाज में गाया. यह देखकर रवि की आंखों में चमक आ गई और वे रफी साहब की प्रतिभा का लोहा मान गए.बता दें फिल्म में यह गाना तीन बार आता है. पहले पार्ट में ‘अच्छा’ शब्द 10 बार, दूसरे पार्ट में 2 बार और तीसरे पार्ट में 5 बार आता है. फिल्म में गाना राज कुमार और हेलन पर फिल्माया गया है.
