Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जब वाराणसी में मुख्तार अंसारी की हुई थी हार, अजय राय बने थे वजह, बसपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    जब वाराणसी में मुख्तार अंसारी की हुई थी हार, अजय राय बने थे वजह, बसपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव…

    By Tv 36 HindustanMarch 30, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *वाराणसी:-* देश की सबसे चर्चित सीट वाराणसी को आज के दौर में बीजेपी का सबसे बड़ा गढ़ माना जाता है. आज के दौर में किसी भी पार्टी के लिए यहां से चुनाव लड़ना और बीजेपी को टक्कर देना इतना आसान नहीं है. यह 2009 से ही सिलसिला जारी है. साल 2009 में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी और 2014, 2019 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां से जीत हासिल की है. 28 मार्च को बांदा में मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनके सियासत की भी चर्चा इन दिनों पूरे उत्तर प्रदेश में है. पांच बार विधायक रहे मुख्तार अंसारी ने भी 2009 लोकसभा चुनाव में बीएसपी के टिकट पर वाराणसी से चुनाव लड़ा था. 2009 चुनावी परिणाम में मुरली मनोहर जोशी ने 17211 वोट से मुख्तार अंसारी को हराकर जीत हासिल की थी. ऐसे में कहा जाता है की इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी को काफी जोर लगाना पड़ा थावाराणसी से जीत के बेहद करीब थे मुख्तार अंसारी साल 2009 के वाराणसी लोकसभा सीट के उम्मीदवारों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी से वरिष्ठ नेता डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी, बीएसपी से मुख्तार अंसारी, भारतीय जनता पार्टी से ही बागी होकर समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी बनाए गए अजय राय और कांग्रेस पार्टी के नेता व वाराणसी के तत्कालीन सांसद डॉ राजेश मिश्रा कांग्रेस पार्टी से मैदान में थे. राजनीति के जानकारों की मानें तो उस समय भारतीय जनता पार्टी के लिए वाराणसी से चुनाव जीतना इतना आसान नहीं था. बीजेपी के सीनियर नेता वाराणसी से चुनाव लड़ रहे थे इसलिए प्रतिष्ठा दाव पर लगी थी. मतदान के दिन कड़ाके की धूप होने की वजह से वोटिंग प्रतिशत कुछ खास नहीं रहा. इसी बीच बड़ी संख्या में मुस्लिम क्षेत्र से मतदाता कतारों में लगकर वोट कर रहे थे ऐसे में कयास लगाया जा रहा था कि यह वोट सीधे मुख्तार अंसारी को किया जा रहा है. इसको लेकर भाजपा के खेमे में खलबली मच गई और भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से वोट करने की अपील शुरू कर दी. जब मतदान के परिणाम आए तों बीजेपी के दिग्गज नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी को मात्र 17211 वोट से जीत हासिल हुई थी. मुरली मनोहर जोशी ने इस चुनाव में 2,03,122 वोट हासिल किए थे जबकि बीएसपी उम्मीदवार मुख्तार अंसारी ने 1,85,911 वोट हासिल किए थे. वहीं तीसरे नंबर पर अजय राय रहे जिन्होंने 1,23,874 वोट हासिल किया था. हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा 66,386 वोट पाकर चौथे नंबर पर थे.अजय राय की वजह से जीतते-जीतते हारे मुख्तार साल 2009 में वाराणसी लोकसभा चुनाव को नजदीक से देखने वाले लोगों का कहना है कि इस चुनाव में सीधे तौर पर डॉ.मुरली मनोहर जोशी और मुख्तार अंसारी में मुकाबला था. हिंदू मुस्लिम वोट का भी जमकर ध्रुवीकरण हुआ लेकिन अगर अजय राय की उम्मीदवारी नहीं होती तो मुख्तार अंसारी की वाराणसी से निश्चित ही जीत होती. भारतीय जनता पार्टी से बागी होकर अजय राय समाजवादी पार्टी के सिंबल से वाराणसी से चुनावी मैदान में थे. सपा प्रत्याशी होने की वजह से अजय राय को अच्छी संख्या में मुस्लिम, यादव, भूमिहार और ओबीसी वोट प्राप्त हुए थे. इसलिए कहा जाता है कि 2009 लोकसभा चुनाव में अजय राय मुख्तार अंसारी की जीत के सामने सबसे बड़ा रोड़ा बने थे।

    Post Views: 0

    *When Mukhtar Ansari lost in Varanasi Ajay Rai was the reason chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleओवैसी ने मुख्तार अंसारी की मौत की जांच की मांग, CM योगी पर उठाया ये सवाल…*
    Next Article बचे हुए राइस पेपर का नहीं पता इस्तेमाल, तो उनसे बना लें ये डिशेज…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में हुए नए सर्वे ने उड़ाए होश क्या चौका लगा पाएंगी सीएम जानें प्री-पोल में कौन जीत रहा है चुनाव…

    March 26, 2026

    रामनवमी पर इस समय रामलला का सूर्य तिलक, देशभर में भक्ति की धूम…

    March 26, 2026

    सीएम साय ने कहाखेलों से बदलेगा भविष्य, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज…

    March 26, 2026

    आज प्रदेश में मौसम करवट लेने को तैयार तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी…

    March 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बंगाल में हुए नए सर्वे ने उड़ाए होश क्या चौका लगा पाएंगी सीएम जानें प्री-पोल में कौन जीत रहा है चुनाव…
    • रामनवमी पर इस समय रामलला का सूर्य तिलक, देशभर में भक्ति की धूम…
    • सीएम साय ने कहाखेलों से बदलेगा भविष्य, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज…
    • आज प्रदेश में मौसम करवट लेने को तैयार तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी…
    • आज का राशिफल आज गुरुवार को किसे मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?