Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पीएम मोदी की जाति पर उठे सवाल तो अमित शाह ने कही ये बड़ी बात……
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    पीएम मोदी की जाति पर उठे सवाल तो अमित शाह ने कही ये बड़ी बात……

    By Tv 36 HindustanFebruary 11, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *नईदिल्ली:-* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार 10 फरवरी को कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति पर बहस हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सार्वजनिक रूप से बार-बार झूठ बोलने की आदत रही है.केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि गुजरात में कांग्रेस सरकार ने ही 1994 में पीएम मोदी की जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी श्रेणी में शामिल किया था और केंद्र ने साल 2000 में अपनी ओबीसी सूची में पीएम मोदी की जाति को शामिल किया था.*पीएम मोदी की जाति को लेकर टिप्पणी पर दिया जवाब*गृह मंत्री अमित शाह ने ईटी नाऊ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में कहा, ‘‘पीएम मोदी की जाति को 25 जुलाई 1994 को गुजरात में ओबीसी श्रेणी में दर्ज किया गया. उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री छबीलदास मेहता थे और सत्ता में कांग्रेस पार्टी थी. तब तक मोदी ने एक भी चुनाव नहीं लड़ा था. वह केवल संगठन के लिए काम करते थे. उनकी जाति का सवाल ही नहीं आया था.उन्होंने कहा, इसके बाद, गुजरात सरकार ने उनकी जाति को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की सिफारिश की थी. इसे आखिरकार 2000 में केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल किया गया. उस वक्त भी पीएम मोदी सत्ता में किसी पद पर नहीं थे, न ही सांसद थे, न विधायक और न ही सरपंच थे. वह 2001 में मुख्यमंत्री बने. इन लोगों की तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने की आदत रही है.*कांग्रेस ओबीसी विरोधी- अमित शाह*गृह मंत्री बोले, कांग्रेस हमेशा ओबीसी विरोधी पार्टी रही है. देश का प्रधानमंत्री ओबीसी हैं, ये दिखाई नहीं पड़ता है और सेक्रेटरी कितने ओबीसी हैं वो दिखाई पड़ता है. भारत जोड़ो यात्रा के बाद कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का चुनाव हुआ. इनमें से ज्यादा पर बीजेपी ने जीत दर्ज की. भारत जोड़ो की बात करने वाले उत्तर भारत और दक्षिण भारत को तोड़ने की बात कर रहे हैं, उसका कांग्रेस पार्टी विरोध भी नहीं कर पा रही है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today news When questions were raised on PM Modi's caste
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleUP से MP के बीच बिछेगी 227 km लंबी नई रेलवे लाइन, इन गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण….
    Next Article फिर शुरू हुई मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना, 1100 से अधिक किसानों के बीच होगा ड्रा, ये लोग कर सकते है आवेदन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…

    February 3, 2026

    महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…

    February 3, 2026

    US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…

    February 3, 2026

    मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…

    February 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…
    • महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…
    • US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…
    • मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…
    • जनिएअब कब होगी साय कैबिनेट की अगली बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?