नई दिल्ली : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसके पीछे की कहाने के बारे में जानकर आपको भी जोर का झटका जोरों से लगने वाला है.
सोचकर देखिए की सुबह के 3 बजे अगर आपको किसी की आवाज सुनाई दे तो आपके भी दिल की धड़कनें बढ़ सकती हैं. बेसमेंट में अचानक से लोगों को जब ‘मेरे ढोलना’ सुनाई दिया तो सबके होश उड़ गए. हालांकि ये घबराने वाली बात नहीं थी क्योंकि यहां भूल भुलैया की मौंजूलिका नहीं बल्कि एक बेहतरीन सिंगर गाना गा रही थी.
इस सिंगर का नाम श्रेया बसु है. अब क्योंकि ये गाना सुबह के 3 बजे गाया जा रहा था तो आसपास के लोगों का डर लगना लाजमी था. आपको बता दें कि वीडियो में दिख रही सिंगर द वॉयस इंडिया किड्स 2016 की फायनलिस्ट रह चुकी हैं.
श्रेया की आवाज में भूल भुलैया का ये फेमस गाना काफी सुरीला लग रहा है. लेकिन जब सब सो रहे हों, उस वक्त ऐसा गाना सुनकर लोगों के पसीने छूट सकते हैं. किसी को भी ये लग सकता है कि मौंजूलिका ही गाना गा रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.
भूल भुलैया का ये गाना 2007 में रिलीज हुआ था और श्रेया घोषाल की जादुई आवाज लोगों को खूब पसंद भी आई थी. इस वीडियो को लाखों लोगों ने लाइक किया है.