Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कब लगेगा सूर्य ग्रहण, भारत में कितने बजे दिखेगा ये अनोखा नजारा, जाने इससे जुड़ी विशेष बाते…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    कब लगेगा सूर्य ग्रहण, भारत में कितने बजे दिखेगा ये अनोखा नजारा, जाने इससे जुड़ी विशेष बाते…

    By Tv 36 HindustanMarch 30, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- अगले महीने यानी अप्रैल की 8 तारीख को सूर्य ग्रहण लगने वाला है. भले ही इस खगोलीय घटना में अभी एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त हो, लेकिन इसे देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. इस साल लगने वाला है, ये पहला सूर्य ग्रहण होगा. इस पहले पूर्ण सूर्य ग्रहण को लेकर भारत में भी उत्सुकता देखने को मिली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर सूर्य ग्रहण क्या है और भारत में कब देखने को मिलने वाला है.

    दरअसल, सूर्य ग्रहण तब लगता है कि जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है. चंद्रमा सूर्य को पूर्णता या आंशिक रूप से ढक लेता है. पृथ्वी से देखने पर हमें सूर्य पर काली छाया दिखाई देती है. एक तरह से कहे तो चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ रही होती है. दिन में भी रात का एहसास होने लगता है. सूर्यग्रहण के समय सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं. इस बार लगने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण है, जिसकी वजह से चंद्रमा सूरज को पूरी तरह से ढक लेगा.

    भारत में कब दिखेगा सूर्य ग्रहण?

    आसमान में होने वाली ये दुर्लभ खगोलीय घटना भारत में दिखाई नहीं देगी. इस बार पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जो अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा और उत्तरी अमेरिका के ज्यादातर देशों में देखने को मिलेगा. हालांकि, भारत में भले ही सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं दे, लेकिन आपको मायूस होने की जरूरत नहीं है. इसकी वजह ये है कि आप अलग-अलग लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी सूर्य ग्रहण देख पाएंगे. नासा की ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है.

    कितनी देर तक लग सकता है सूर्य ग्रहण?

    पूर्ण सूर्य ग्रहण की अवधि कुछ सेकंड्स से लेकर 7.5 मिनट तक हो सकती है. कुछ मौकों पर ये कई घंटों तक भी लगा है. 22 जुलाई, 2009 को 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिला था, जब ये 6 मिनट 39 सेकंड तक चला था. हालांकि, इस बार होने वाला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को दोपहर 2.12 बजे शुरू होगा, जो 9 अप्रैल सुबह 2.23 बजे खत्म होगा. इस तरह सूर्य ग्रहण की 12 घंटे की अवधि में अलग-अलग हिस्सों में कुछ मिनटों के लिए लगने वाला है.

    अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण कब लगेगा?

    लोगों को अगले पूर्ण सूर्य ग्रहण के लिए दो साल का इंतजार करना होगा. 12 अगस्त, 2026 को अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जो एशिया, अफ्रीका, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में देखने को मिलेगा. भारत में भी बड़ी आसानी से इस घटना को देखा जा सकेगा. सूर्य ग्रहण देखने के समय काफी सावधानी बरतनी पड़ती है, क्योंकि सूरज को बिना किसी चश्मा लगाए देखना खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए एक खास चश्मे के जरिए ही इस घटना को देखा जा सकता है।

    Post Views: 0

    at what time will this unique sight be seen in India chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news When will the solar eclipse occur
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम में मिल रहा 5 लाख तक का सीधा फायदा, जाने कैसे उठाएं लाभ…
    Next Article एक वोट कर्फ्यू भी लगवा सकते है और कावड़ यात्रा भी निकलवा सकते है, ये मुख्यमंत्री…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…

    March 25, 2026

    ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • 26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…
    • ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…
    • किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?