Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Thyroid होने पर शरीर के 5 ह‍िस्‍सों में होता है दर्द, समय रहते कर लें पहचान; इलाज में म‍िलेगी मदद…
    स्वास्थ्य

    Thyroid होने पर शरीर के 5 ह‍िस्‍सों में होता है दर्द, समय रहते कर लें पहचान; इलाज में म‍िलेगी मदद…

    By Tv 36 HindustanJuly 8, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई द‍िल्‍ली:– हमारा शरीर तभी स्‍वस्‍थ रहता है जब हमारे हार्माेन सही ढंग से काम करते हैं। ब्‍लड के जर‍िए हार्मोन्‍स हमारे शरीर के सभी अंगों तक पहुंचते हैं। इससे हमारे अंग सही तरह से काम कर पाते हैं। Thyroid Hormone भी उन्‍हीं में से एक है। यायरॉइड हमारे गर्दन के सामने एक छोटी, तितली की तरह एक ग्‍लैंड होती है। ये हमारी बॉडी में हार्मोन बनाने का काम करती है।

    हालांक‍ि, जब हमारे शरीर में थायरॉइड हार्मोन असंतुलित हो जाता है तो Thyroid की समस्या होती है। ये समस्‍या दो तरह की हाेती है ज‍ि‍से हाइपोथायरॉइड और हाइपरथायराइड कहा जाता है। ऐसा होने पर मरीजों को कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। इस कारण हमारे शरीर में कई जगह दर्द होने लगता है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि थायरॉइड होने पर आपके शरीर के क‍िन-क‍िन अंगों में दर्द होने लगता है। साथ ही उससे बचाव के तरीके भी बताएंगे। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    थायरॉइड के लक्षण
    डिप्रेशन
    वजन बढ़ना
    ज्‍यादा पसीना आना
    बालों का कमजोर होना
    मसल्‍स का कमजोर होना
    थकान
    आवाज बैठना
    गले के सामने दर्द
    थायरॉइड का सीधा असर सबसे पहले हमारे गले पर होता है, क्योंकि ये ग्‍लैंड गले के ही पास होती है। जब थायरॉइड में सूजन आ जाती है या इंफेक्शन होता है, तो गले में भारीपन या दर्द महसूस होने लगता है। ऐसे में आपको खाना न‍िगलते समय द‍िक्‍कत हो सकती है, आवाज बदलना या गले में गांठ जैसा कुछ लगना महसूस हो सकता है।

    गर्दन के पीछे दर्द
    गले के साथ-साथ गर्दन के पीछे वाले ह‍िस्‍से में भी दर्द होना आम बात है। खासकर अगर थायरॉइड में सूजन ज्यादा हो, तो ये दर्द गर्दन के पीछे तक खिंच सकता है। इसके कारण आपको गर्दन हिलाने या झुकाने में तकलीफ हो सकती है।

    जबड़ा और कान
    आपको बता दें क‍ि कई बार थायराइड का दर्द गले से ऊपर जाकर जबड़े और कान तक भी पहुंच जाता है। खास कर तब जब थायरॉइड इंफेक्शन होता है।

    सीने या फ‍िर कंधे के आसपास दर्द होना
    अगर थायराइड की सूजन नीचे त‍क आ जाती है तो सीने या कंधे में भी दर्द महसूस हो सकता है। ये दर्द कभी-कभी हल्का जलन या भारीपन जैसा लगता है। ऐसे में आपको ये महसूस हो सकता है क‍ि द‍िल की धड़कनें तेज हो रही हैं।

    जोड़ों में दर्द
    कई बार ताे मरीजों में थायरॉइड का दर्द धीरे-धीरे जोड़ों तक भी पहुंच जाता है। ये दर्द सबसे ज्‍यादा घुटनों में महसूस होता है। साथ ही मांसपेशियों में कमजोरी या अकड़न की समस्‍या भी हो सकती है।

    दर्द से कैसे पाएं न‍िजात
    आयोडीन से भरपूर चीजों को डाइट में करें शामि‍ल
    योग करें
    कम से कम 15 मिनट की वॉक जरूर करें
    तेल मसालों का ज्‍यादा सेवन न करें

    Post Views: 1,255

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा रची गई हत्या की साजिश विफल, तीन आरोपी गिरफ्तार …
    Next Article क्या UPI से 2000 रुपये ट्रांसफर करने पर देना होगा GST जानें सरकार का जवाब…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्रहण के साये में मनेगी होली, जानें सूतक काल के बीच कब और कैसे करें होलिका माता का दहन…

    February 26, 2026

    नक्सल बीजापुर में 2 इनामी माओवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद…

    February 26, 2026

    वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

    February 26, 2026

    मेहनत की चमक और सरकारी संबल श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य सीएम सायं…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्रहण के साये में मनेगी होली, जानें सूतक काल के बीच कब और कैसे करें होलिका माता का दहन…
    • नक्सल बीजापुर में 2 इनामी माओवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद…
    • वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि…
    • मेहनत की चमक और सरकारी संबल श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य सीएम सायं…
    • रोज़ाना एक संतरा खाएं तो ये फायदे होंगे पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?