Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जब-जब हुआ इंडो-पाक के बीच वॉर, तब-तब कैसा रहा देश का शेयर बाजार…
    समाचार

    जब-जब हुआ इंडो-पाक के बीच वॉर, तब-तब कैसा रहा देश का शेयर बाजार…

    By Tv 36 HindustanMay 2, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला है. वो बात अलग है कि जिस तरह की गिरावट कराची स्टॉक एक्सचेंज में देखने को मिली थी. वैसी बॉम्बे की दलाल स्ट्रीट में नहीं देखी गई. बीते दो कारोबारी दिनों की बात करें तो सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दबाव देखा गया है. उसका कारण भी है. भारत सरकार ने बीते दो दिनों में देश की सिक्योरिटी और पाकिस्तान को जवाब देने को लेकर लगातार मीटिंग की है.

    भारत में इस हाई प्रोफाइल मीटिंग्स के दौरान पाकिस्तान के कंयूनिकेशन मिनिस्टर को यह तक बयान देना पड़ा कि भारत पाकिस्तान पर अगले 24 से 36 घंटे में सैन्य कार्रवाई कर सकता है. खैर अभी तक सीमा पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर वायलेशन की खबरें आ रही हैं. जिसका जवाब भारत की सेना भरपूर तरीके से दे भी रही है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि भारत और पाकिस्तान के बीच वॉर हुई तो क्या होगा? क्या भारत के शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिलेगी?

    इन तमाम सवालों को समझने के लिए हमें इतिहास के उन पन्नों को एक बार फिर से पलटने की जरुरत है, जब कारगिल वॉर हुआ था. भारतीय संसद पर हमला हुआ. मुंबई ताज अटैक को कौन भुला सकता है. उरी में हमला और उसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक को एक बार फिर से याद करना जरूरी है और पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत कोई पुरानी घटना नहीं है. इन घटनाओं के दौरान के शेयर बाजार में काफी उथल पुथल देखने को मिली थी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर बीते 5 घटनाओं में शेयर बाजार के आंकड़े किस तरह की कहानी बयां कर रहे थे.

    पिछले पांच संघर्षों में भारतीय बाजार का प्रदर्शन कैसा रहा है?

    पुलवामा हमला 2019 : 2019 में पुलवामा हमले के बाद भारतीय शेयर बाजार ने गिरावट देखने को मिली थी. 14 फरवरी से 1 मार्च तक सेंसेक्स और निफ्टी में 1.8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई.

      उरी हमला और सर्जिकल स्ट्राइक 2016 : 18 सितंबर से 26 सितंबर के बीच भारतीय बाजार में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई. जब आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर में उरी के पास एक भारतीय सेना के अड्डे पर हमला किया. उसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी लॉन्च पैड को निशाना बनाकर सर्जिकल स्ट्राइक करके जोरदार जवाब दिया.

      मुंबई 26/11 आतंकी हमला 2008 : 2008 में मुंबई की घेराबंदी के बावजूद भारतीय बाजार में पॉजिटिव रुख देखा गया. हमलों के दो दिनों के दौरान, सेंसेक्स में लगभग 400 अंकों की वृद्धि हुई, जबकि निफ्टी में 100 अंकों का इजाफा देखने को मिला था.

      भारतीय संसद पर हमला 2001 : 2001 में भारतीय संसद पर हमले के कारण भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों में अचानक गिरावट आई, लेकिन जैसे ही स्थिति नियंत्रण में आने की रिपोर्ट सामने आई, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपने नुकसान की भरपाई कर ली. सेंसेक्स में जहां 0.7 फीसदी प्रतिशत की गिरावट आई, वहीं निफ्टी में 0.8 प्रतिशत की गिरावट आई.

      कारगिल युद्ध 1999 : कारगिल वॉर के दौरान भारतीय बाजार ने लचीलापन दिखाया और 3 मई, 1999 से 26 जुलाई, 1999 तक 0.8 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखी गई.

      अभी निवशक क्या करें?
      आनंद राठी की एक रिपोर्ट के अनुसार, संघर्षों के दौरान इक्विटी बाजार में करेक्शन आम तौर पर औसतन 7 फीसदी होता है, जिसमें एवरेज करेक्शन 3 फीसदी का देखने को मिलता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐतिहासिक मिसाल और मौजूदा ग्लोबल मार्केट सेंटीमेंट के आधार पर, पर्याप्त वृद्धि की स्थिति में भी, हमारा मानना है कि निफ्टी 50 में 5-10 प्रतिशत से अधिक करेक्शन की संभावना नहीं है. वर्तमान में 65:35:20 रणनीति का पालन करने वाले निवेशकों को आवंटन बनाए रखना चाहिए. जिन निवेशकों के पोर्टफोलियो में कोई इक्विटी गैप है, उन्हें अभी निवेश करना चाहिए, जिससे वे 65:35:20 के स्ट्रैटिजिक एलोकेशन के अनुरूप हो सकें.

      Post Views: 965

      #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
      Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
      Previous Articleकुंडली में राहु की दशा है खराब तो भुगतने पड़ते हैं ये कष्‍ट, इन 10 उपायों से पाएंगे राहत…
      Next Article केदारनाथ धाम के कपाट खुले, 108 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार, इनके नाम से हुई पहली पूजा…
      Tv 36 Hindustan
      • Website

      Related Posts

      SBI की धांसू स्कीम ₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹42,524 का फिक्स ब्याज, जानें पूरी डिटेल्स यहां से…

      February 27, 2026

      विधानसभा प्रश्नकाल में किसान योजनाओं और गौ संरक्षण पर गरमाई बहस…

      February 27, 2026

      प्रदेश के इन 4 जिलों में आज से लागू हुईं जमीन की नई गाइडलाइन दरें, जानें आपके जिले का हाल…

      February 27, 2026

      कॉफी और दही का फेस पैक देगा इंस्टेंट ग्लो, जानिए बनाने और लगाने का ये शानदार तरीका…

      February 27, 2026

      Comments are closed.

      Ads
                 
                 
      × Popup Image
      -ADS-
      -Ads-
      Ads
      Ads
      About
      About

      tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

      Editor and chief:- RK Dubey
      Marketing head :- Anjali Dwivedi
      Address :
      New Gayatri Nagar,
      Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

      Email: tv36hindustan01@gmail.com

      Mo No. +91 91791 32503

      Recent Posts
      • SBI की धांसू स्कीम ₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹42,524 का फिक्स ब्याज, जानें पूरी डिटेल्स यहां से…
      • विधानसभा प्रश्नकाल में किसान योजनाओं और गौ संरक्षण पर गरमाई बहस…
      • प्रदेश के इन 4 जिलों में आज से लागू हुईं जमीन की नई गाइडलाइन दरें, जानें आपके जिले का हाल…
      • कॉफी और दही का फेस पैक देगा इंस्टेंट ग्लो, जानिए बनाने और लगाने का ये शानदार तरीका…
      • केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सभी आरोपों से बरी, कोर्ट ने कहा- CBI के पास कोई सबूत नहीं…
      Pages
      • About Us
      • Contact us
      • Disclaimer
      • Home
      • Privacy Policy
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Sign In or Register

      Welcome Back!

      Login to your account below.

      Lost password?