Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मां लक्ष्मी को कौन सा फूल चढ़ाया जाता है कौन सा फूल नहीं चढ़ाया जाता, जानिए यहां…
    जीवन शैली

    मां लक्ष्मी को कौन सा फूल चढ़ाया जाता है कौन सा फूल नहीं चढ़ाया जाता, जानिए यहां…

    By Tv 36 HindustanFebruary 17, 2024Updated:February 17, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। माता लक्ष्मी की पूजा हम सभी करते हैं। सभी कोई अपने जीवन में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद और कृपा पाना चाहते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद जिस व्यक्ति के ऊपर होती है उसे कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। मां लक्ष्मी सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी हैं। हर कोई अपने घर में माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं। माता लक्ष्मी की पूजा करना तो आसान है, लेकिन कई बार अनजाने में हम ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। हम सभी पूजा के लिए गेंदा, गुलाब, गुड़हल,आक और तुलसी समेत कई सारे फूल तोड़ते हैं। अनजाने में हम इन्हीं फूल में से वो फूल माता लक्ष्मी को भी अर्पित कर देते हैं, जो उन्हें प्रिय नहीं है। ऐसे में यदि आपको भी यह नहीं पता है कि माता लक्ष्मी को कौन से फूल नहीं पसंद तो चलिए जान लेते हैं इस लेख में…

    माता लक्ष्मी को नहीं चढ़ाए जाते ये फूल
    आक

    भगवान शिव को बेहद प्रिय आक माता लक्ष्मी के पूजा में इस्तेमाल नहीं होता और नहीं उन्हें चढ़ाया जाता है। माता लक्ष्मी को नाराज नहीं करना चाह रहे हैं, तो उन्हें आक का फूल न चढ़ाएं।

    कनेर
    कनेर का फूल भी माता लक्ष्मी को नहीं चढ़ाए जाते, कनेर के पत्ते और फल एक तरह से जहरीला माना गया है। इसलिए यह माता लक्ष्मी के पूजा में उपयोग नहीं किया जाता है। कनेर के फूल का उपयोग आप भगवान शिव के पूजा के लिए कर सकते हैं।

    सफेद फूल
    माता लक्ष्मी जी के पूजा में सफेद रंग के फूल भी नहीं चढ़ाए जाते हैं। सफेद फूल में चांदनी, चंपा, रातरानी और मोंगरा समेत कई सारे फूल आते हैं। आप यदि मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाह रहे हैं, तो उन्हें लाल रंग के फूल चढ़ाएं।

    तुलसी
    भगवान विष्णु की पूजा जिस तुलसी के बिना अधूरी मानी गई है, उसी तुलसी को माता लक्ष्मी के पूजा में इस्तेमाल नहीं किया जाता है। न तुलसी की मंजरी और न ही पत्ते, दोनों ही मां लक्ष्मी के पूजा में नहीं चढ़ाए जाते।

    ये फूल हैं माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय
    कमल

    कमल का फूल माता लक्ष्मी को बहुत पसंद है। आप यदि माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाह रही हैं, तो उनके पूजा में कमल के फूल का उपयोग जरूर करें।

    गुड़हल
    माता लक्ष्मी को लाल रंग बहुत प्रिय है इसलिए आप लाल गुड़हल का उपयोग माता लक्ष्मी को चढ़ाने के लिए कर सकती हैं।

    Post Views: 0

    Birangana Laxmibai chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Today latest news Which flower is offered to Goddess Lakshmi and which flower is not offered इन आदतों के कारण रूठ कर चली जाती हैं मां लक्ष्मी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article4 TI, 2 SI और 5 ASI का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश…नितिन उपाध्याय को कोतवाली थाना का प्रभार
    Next Article इन लक्षणों का मतलब लो हो गया है शुगर लेवल, तुरंत लक्षणों पर दें ध्यान वरना हो सकता है बड़ी समस्या
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    साय कैबिनेट की अहम बैठक आज बजट सत्र से पहले इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर…

    February 11, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला सुखद दांपत्य सामूहिक विवाह से मजबूत हुआ सामाजिक समरसता का संदेश

    February 11, 2026

    सरकार ने जारी किया एआई कंटेंट को लेकर सख्त फरमान सावधान अब सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी AI वाली ‘धोखाधड़ी’, …

    February 11, 2026

    UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत का समर्थन करेगा ये 4देश दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग, सीमा विवाद पर भी सहमति…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • साय कैबिनेट की अहम बैठक आज बजट सत्र से पहले इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर…
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला सुखद दांपत्य सामूहिक विवाह से मजबूत हुआ सामाजिक समरसता का संदेश
    • सरकार ने जारी किया एआई कंटेंट को लेकर सख्त फरमान सावधान अब सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी AI वाली ‘धोखाधड़ी’, …
    • UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत का समर्थन करेगा ये 4देश दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग, सीमा विवाद पर भी सहमति…
    • सऊदी एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ के ट्रेलर ने मचाया धमाल, सलमान खान और इस एक्टर के कैमियो ने बढ़ाया क्रेज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?