नई दिल्ली:– ज्योतिषशास्त्र में 9 ग्रह होते हैं। हर ग्रह के शुभ-अशुभ प्रभाव होते हैं। ग्रहों के प्रभावों से व्यक्ति का जीवन प्रभावित होता है। ग्रहों के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं और हर राशि के ग्रह स्वामी अलग-अलग होते हैं। स्वामी ग्रह का राशि पर पूरा प्रभाव रहता है। हर राशि के लिए अलग रत्न होता है। राशि के अनुसार ही रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। रत्न धारण करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कौनसा रत्न शुभ होता है-
मेष राशि- मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। मेष राशि के जातकों को मूंगा धारण करना चाहिए। मेष राशि के जातकों को मूंगा धारण करने से काफी लाभ होता है।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। वृषभ राशि जातकों को हीरा, ओपल या जरकन धारण करना चाहिए। हीरा, ओपल या जरकन धारण करने से वृषभ राशि वालों को विशेष लाभ होता है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। मिथुन राशि के जातकों को पन्ना धारण करना चाहिए। पन्ना धारण करने से मिथुन राशि वालों का भाग्योदय हो जाता है।
कर्क राशि- कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। कर्क राशि के जातकों को मोती धारण करना चाहिए। मोती धारण करने से कर्क राशि वालों को मानसिक शांति मिलती है।
सिंह राशि- सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। सिंह राशि के जातकों को माणिक धारण करना चाहिए। माणिक धारण करने से सिंह राशि वालों को खूब लाभ होता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। कन्या राशि के जातकों को पन्ना धारण करना चाहिए। पन्ना धारण करने से कन्या राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
तुला राशि- तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। तुला राशि के जातकों को हीरा, ओपल या जरकन धारण करना चाहिए। हीरा, ओपल या जरकन पहनना तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रहता है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल हैं। वृश्चिक राशि के जातकों को मूंगा धारण करना चाहिए। मूंगा धारण करने से वृश्चिक राशि वालों को लाभ होता है।
धनु राशि- धनु राशि के स्वामी गुरु हैं। धनु राशि के जातकों को पुखराज धारण करना चाहिए। पुखराज धारण करने से धनु राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है।
मकर राशि- मकर राशि के स्वामी शनि हैं। मकर राशि के जातकों को नीलम धारण करना चाहिए। नीलम धारण करने से मकर राशि वालों को शुभ फल मिल सकते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। कुंभ राशि के जातकों को नीलम धारण करना चाहिए। नीलम धारण करना कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा रह सकता है।
मीन राशि- मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। मीन राशि के जातकों को पुखराज धारण करना चाहिए। पुखराज धारण करने से मीन राशि वालों को लाभ होगा।
