नई दिल्ली:- आपको बता दे की टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर ने हाल ही में इंडियन मार्केट के अंदर एंट्री मारी है। ये मूल रूप से मारुती सुजुकी फ्रंक्स का रीबैज संस्करण है, जिसे पिछले साल मारुति सुजुकी बलेनो प्रीमियम हैचबैक पर आधारित क्रॉसओवर के रूप में लॉन्च किया गया था।
भारतीय बाजार में टोयोटा की इस क्रॉसओवर का मुकाबला टाटा नेक्सॉन , किआ सॉनेट और हुंडई वेन्यू जैसी कारों से है। इस लेख में हम आपके लिए टाइजर और वेन्यू की डिटेल्स लेकर आए हैं।
टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर दो अलग-अलग पेट्रोल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल मोटर है। 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन सीएनजी विकल्प में भी उपलब्ध है।
1.2-लीटर पेट्रोल इंजन केवल पेट्रोल मोड में 88.5 bhp की पावर और 113 Nm का अधिकतम टॉर्क देता है, जबकि CNG मोड में यह 76.44 bhp की पावर और 98.5 Nm का टॉर्क देता है।
इसका 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 98.6 bhp पावर और 147.6 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। क्रॉसओवर के ट्रांसमिशन विकल्पों में पांच-स्पीड मैनुअल यूनिट, पांच-स्पीड एएमटी और छह-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल हैं।
